---विज्ञापन---

Ranveer Singh और Rohit Shetty के बाद Salman Khan के इस करीबी पर आई मुसीबत, धमकी देने वाले ने मांगे फिरौती के नाम पर करोड़ों

बॉलीवुड में इन दिनों दहशत के बादल मंडरा रहे हैं, पहले रोहित शेट्टी फिर रणवीर सिंह और अब सलमान खान के इस करीबी रिश्तेदार को धमकियां मिली, इतना ही नहीं उनसे करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग भी की गई है, इस पूरे में मामले में पुलिस तेजी से अपनी पड़ताल करने में जुट गई है.

Salman Khan Relative Gets Threats: बॉलीवुड इन दिनों डर और दहशत के साये में नजर आ रहा है. एक के बाद एक बड़े सितारों को धमकियां मिल रही हैं. पहले रणवीर सिंह, फिर रोहित शेट्टी और अब सलमान खान के एक करीबी रिश्तेदार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने निशाना बनाया है. इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है.

सलमान खान के करीबी को मिली धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हाल ही में सलमान खान के एक करीबी रिश्तेदार को धमकी भरा ईमेल भेजा है. बताया जा रहा है, कि ये शख्स खुद भी बॉलीवुड में एक्टर के तौर पर काम करता है. बता दें, इस शख्स को धमकी देने के साथ-साथ करोड़ों रुपये की फिरौती की भी मांग की गई है. इस मेल के बाद सलमान खान की फैमिली में चिंता का माहौल बन गया है.

---विज्ञापन---

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

धमकी मिलते ही सलमान खान के इस रिश्तेदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, और मामले में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस की शुरुआती जांच में शक की सुई लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ जा रही है, माना जा रहा है, कि ये धमकियों भरे ईमेल उसी गैंग की तरफ से भेजे गए हैं. फिलहाल, पुलिस धमकी देने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी है. हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक सलमान खान या उनके परिवार की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह भी बन चुके हैं निशाना

सलमान खान के करीबी से पहले रणवीर सिंह को भी व्हाट्सऐप के जरिए धमकी भरा मैसेज भेजा गया था. इस मैसेज में भी करोड़ों रुपये की मांग की गई थी. खबर सामने आते ही रणवीर सिंह के फैंस के बीच कोहराम मच गया है, वैसे भी रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं.

रोहित शेट्टी के घर पर हुई थी फायरिंग

इतना ही नहीं 31 जनवरी को फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर पांच राउंड फायरिंग की घटना ने सबको चौंका दिया था. इसके बाद बॉलीवुड की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए, लगातार मिल रही धमकियों ने इंडस्ट्री के सितारों की चिंता बढ़ा दी है.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---