TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Salman khan birthday: सलमान खान आए घर की बालकनी में…फैंस का किया शुक्रिया

Salman khan birthday: बॉलीवुड के दबंग खान ने आज अपना 57वां बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने सलमान को बर्थडे विश किया। वहीं हर वर्ष की भाती इस साल भी सलमान खान ने कुछ अलग अंदाज में फैंस का शुक्रिया अदा किया है। भाई जान ने […]

Salman khan birthday
Salman khan birthday: बॉलीवुड के दबंग खान ने आज अपना 57वां बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने सलमान को बर्थडे विश किया। वहीं हर वर्ष की भाती इस साल भी सलमान खान ने कुछ अलग अंदाज में फैंस का शुक्रिया अदा किया है। भाई जान ने अपने घर की बालकनी से बाहर मौजूद फैंस का शुक्रिया किया है। उनके इस खास दिन पर घर के बाहर हजारों की संख्या में फैंस का जमावड़ा था। सभी दबंग खान का झलक पाने और उन्हें सामने से जन्मदिन की बधाई देने के लिए आए थे। अब इन्हीं फैंस को भाई जान ने शुक्रिया किया है। इसकी तस्वीर खुद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

पार्टी में पहुंचे कई सितारे

बीते रात सलमान के बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। पार्टी में किंग खान शाहरुख खान भी शामिए हुए। उन्होंने एक्टर को बर्थडे विश किया। दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग कितनी खास है वो देखने को मिल रहा है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। ये भी पढ़ें: सलमान खान पर उमड़ा एक्स कैटरीना कैफ का प्यार, पोस्ट कर दी बधाई

संगीता बिजलानी भी आईं नजर

इसके अलावा इस बर्थडे पार्टी में दबंग खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी पहुंची थी। इस पार्टी में संगीता ने अपने लुक से सबकी निगाहें अपनी ओर खिंच ली। जबकि भाई जान भी अपने पुराने प्यार पर मर मिटे। सोशल मीडिया पर आई वीडियो में सलमान खान संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) के माथे को चुमते नजर आ रहे हैं। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.