---विज्ञापन---

Salim Khan Health Update: सलीम खान को आखिर हुआ क्या, डॉक्टर ने बताया अब कैसी है तबीयत?

सलमान खान के पिता सलीम खान मंगलवार से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, उनका इलाज चल रहा है, जिसको लेकर फैंस की टेंशन भी बढ़ती जा रही है, लेकिन हाल ही में डॉक्टर ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया, कि अब सलीम खान की तबीयत कैसी है, आइए जानते हैं डॉक्टर का क्या कहना है?

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम खान की तबीयत को लेकर बीते कुछ दिनों से फैंस चिंतित थे. मंगलवार से वे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. बुधवार को अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन ने उनकी सेहत पर बड़ा अपडेट दिया है. आइए जानते हैं, डॉक्टरों ने क्या कहा है?

अस्पताल में क्यों भर्ती हुए सलीम खान?

लीलावती अस्पताल की मेडिकल टीम के मुताबिक, सलीम खान को मिनिमल ब्रेन हैमरेज हुआ था. अच्छी बात ये है, कि स्थिति गंभीर नहीं थी, और इसमें सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी. एहतियातन उन्हें आईसीयू में रखा गया, ताकि लगातार निगरानी हो सके.

---विज्ञापन---

अस्पताल लाते वक्त कैसी थी हालत?

मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सलीम खान को अस्पताल लाया गया था. उस वक्त वे बेहोश नहीं थे, लेकिन उनका ब्लड प्रेशर काफी हाई था, और हल्का हेमरेज पाया गया. सुरक्षा कारणों से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, ताकि किसी तरह का रिस्क न रहे.

---विज्ञापन---

कौन-कौन से टेस्ट किए गए?

मेडिकल बुलेटिन में बताया गया, कि सलीम खान के सभी जरूरी जांच किए गए हैं. इनमें एमआरआई, सीटी स्कैन, ब्लड टेस्ट और डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी शामिल हैं. डॉक्टरों के अनुसार, सभी रिपोर्ट्स कंट्रोल में हैं, और इलाज सही दिशा में आगे बढ़ रहा है.

डॉक्टरों की क्या राय है?

इलाज कर रहे डॉक्टरों ने साफ कहा है, कि सलीम खान की हालत स्टेबल है. वे अभी आईसीयू में हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा. उम्र को देखते हुए रिकवरी में थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन फिलहाल चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है.

क्या हुई है कोई सर्जरी?

डॉक्टरों ने साफ कहा है, कि सलीम खान की कोई सर्जरी नहीं हुई है. हल्के हेमरेज का इलाज दवाइयों से किया जा रहा है, और वे उसी से रिकवर कर रहे हैं.

डिस्चार्ज को लेकर क्या है अपडेट?

पहले कयास लगाए जा रहे थे, कि सलीम खान को जल्दी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा, लेकिन अब डॉक्टरों का कहना है, कि उन्हें पूरी तरह आराम मिलने के बाद ही ये फैसला लिया जाएगा.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---