Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Russo Brothers Party: रितेश सिधवानी ने रुसो ब्रदर्स के लिए होस्ट की ग्रैंड पार्टी, मलाइका -अर्जुन समेत पहुंचे ये सितारें

Russo Brothers Party: हॉलीवुड फिल्म अवेंजर्स तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म ने दुनियाभर में खूब कमाल किया। वहीं अब इस फिल्म के डायरेक्टर जोड़ी रूसो ब्रदर्स यानी एंथनी और जो रूसो इन दिनों इंडिया में है। ये जोड़ी जल्द की फिल्म द ग्रे मैन लेकर आ रही है। इस फिल्म के साथ साउथ […]

Russo Brothers Party: हॉलीवुड फिल्म अवेंजर्स तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म ने दुनियाभर में खूब कमाल किया। वहीं अब इस फिल्म के डायरेक्टर जोड़ी रूसो ब्रदर्स यानी एंथनी और जो रूसो इन दिनों इंडिया में है।
ये जोड़ी जल्द की फिल्म द ग्रे मैन लेकर आ रही है।

इस फिल्म के साथ साउथ स्टार धनुष (Dhanush) हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। ऐसे में अब भारत आए रुसो ब्रदर्स का स्वागत ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। ऐसे में बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने अपने घर पर रूसो ब्रदर्स के लिए खास पार्टी ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया, जिसमे पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ। इस पार्टी में धनुष के साथ मलाइका अरोड़ा, आर्यन खान, गौरी खान और बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंची।

और पढ़िए –रितेश सिधवानी ने रुसो ब्रदर्स के लिए होस्ट की ग्रैंड पार्टी, मलाइका -अर्जुन समेत पहुंचे ये सितारें

इस दौरान गौरी खान भी इस पार्टी में नजर आईं। गौरी इस दौरान व्हाइट कलर की शॉट ड्रेस में नजर आई, जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। मम्मी गौरी खान के अलावा बेटे आर्यन खान भी इस पार्टी में पहुंचे थे।

शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा कपूर के साथ इस पार्टी में नजर आए। इस पार्टी में मीरा ब्लैक आउटफिट में नजर आए है।

सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी इस स्टार स्टड पार्टी में पहुंची और इस दौरान वो अपने को स्टार धनुष के साथ पोज देती नजर आईं। दोनों ने मीडिया में नमस्ते भी किया।

संजय कपूर भी पत्नी माहीप कपूर के साथ इस पार्टी में पहुंची। इसके अलावा अनन्या पांडे भी इस पार्टी में नजर आईं।

एक्टर ईशान खट्टर भी इस दौरान नजर आए। ईशान खट्टर काफी कैजुअल अंदाज में स्पॉट किए गए।

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी में शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में नजर आई।

और पढ़िए –कार्तिक आर्यन का पूरा हुआ ड्रीम, बॉलीवुड की इस फेमस एक्ट्रेस संग आएंगे नजर!

इस पार्टी में एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस रेड एंड व्हाइट को-ऑर्ड सेट पहने नजर आई।

इस दौरान मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग इस पार्टी में पहुंची। दोनों इस पार्टी में तड़का लगाते नजर आए। ब्लैक और पर्पल ड्रेस में मलाइका का लुक देखने लायक था। उनका मेकअप भी ऑन पॉइंट था।

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

 

First published on: Jul 23, 2022 11:00 AM