Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Rohit Shetty Back To Set: एक्सीडेंट के बाद सेट पर लौटे रोहित शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया वीडियो

Rohit Shetty Back To Set: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शनिवार को एक्सीडेंट हो गया था। इस खबर को सुनने के बाद उनके परिजन और फैंस काफी परेशान हो गए थे। इस खबर के बाद उनका हर फैंस डायरेक्टर का हाल जानना चाह रहा है। वहीं अब रोहित शेट्टी को लेकर खबर आई है कि, […]

Rohit Shetty Back To Set
Rohit Shetty Back To Set

Rohit Shetty Back To Set: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शनिवार को एक्सीडेंट हो गया था। इस खबर को सुनने के बाद उनके परिजन और फैंस काफी परेशान हो गए थे। इस खबर के बाद उनका हर फैंस डायरेक्टर का हाल जानना चाह रहा है। वहीं अब रोहित शेट्टी को लेकर खबर आई है कि, वो अब ठीक है और वो सेट पर लौट आएं हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है, जिसे देखकर फैंस उन्हे जज्बे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया वीडियो

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के वीडियो को सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोहित शेट्टी के हाथ में पट्टी बंधी है लेकिन उनके चेहरे पर स्माइल दिख रही है। इस मुस्कुराहट से उनके हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा वीडियो में रोहित शेट्टी का हाल बता रहे है। सिद्धार्थ मल्होत्रा को आप कहते हुए सुन सकते हैं कि, OG एक्शन मास्टर हमारे साथ हैं।’

और पढ़िएRakhi Sawant Video: राखी सावंत की मां को हुआ ब्रेन ट्यूमर, रोते हुए एक्ट्रेस बोलीं- ‘दुआ करो’

फैंस से बताया हाल

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने आगे कहा कि, ‘कल इनके साथ एक दुखद घटना हुई।’ इसके बाद सिद्धार्थ कहते हैं, सर अब आपको कैसा महसूस हो रहा है? इसपर रोहित शेट्टी कहते हैं कि, सबसे पहले उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना करना चाहूंगा, जो मेरे ठीक होने की दुआ कर रहे थे, कुछ ज्यादा नहीं हुआ है, बस दो टांके आए हैं। सिद्धार्थ कहते हैं, हम ओजी स्टार के रोहित सर के साथ सेट पर शूट करने आ गए हैं। अभी 12 घंटे भी नहीं हुए हैं और सर सेट पर आ गए। वीडियो में काफी लोग नजर आ रहे हैं जो खुशी जाहिर कर रहे हैं।

और पढ़िएSaifeena Video: सैफ-करीना से गाड़ी में हुई ऐसी चूक, ट्रोलर्स ने ले लिया आड़े हाथ

ऐसे हुआ था एक्सीडेंट

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) हैदराबाद में ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (Indian Police Force) की शूटिंग कर रहे थे तभी एक्शन सीन शूट करते हुए उनकी उंगलियों में चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सर्जरी के बाद डॉक्टर्स ने रोहित शेट्टी की छुट्टी कर दी लेकिन उन्हें ध्यान रखने की नसीहत दी है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है जिसके बाद फैंस रोहित शेट्टी पर खूब प्यार लूटा रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Jan 08, 2023 01:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.