Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Rohit Shetty Accident: रोहित शेट्टी का हैदराबाद में एक्सीडेंट

Rohit Shetty Accident: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का हैदराबाद में एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डायरेक्टर की सर्जरी हुई है और उनकी लेटेस्ट हेल्थ अपडेट भी सामने आ गई है। Rohit Shetty Accident रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग रामोजी […]

Rohit Shetty Accident: रोहित शेट्टी का हैदराबाद में एक्सीडेंट
Rohit Shetty Accident: रोहित शेट्टी का हैदराबाद में एक्सीडेंट

Rohit Shetty Accident: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का हैदराबाद में एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डायरेक्टर की सर्जरी हुई है और उनकी लेटेस्ट हेल्थ अपडेट भी सामने आ गई है।

Rohit Shetty Accident

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया। खबर है कि रोहित कार चेज सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे इसी दौरान उनके हाथ में चोट लग गई। रोहित शेट्टी को तुरंत कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स की टीम ने उनके हाथ की एक छोटी सर्जरी की।

Rohit Shetty को अस्पताल से मिली छुट्टी 

रोहित शेट्टी के हेल्थ को लेकर अपडेट है कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। फिलहाल वो ठीक हैं और आराम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ रोहित शेट्टी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। ये एक कॉप बेस्ड वेब सीरीज है, जिसकी शूटिंग फिलहाल हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है। रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों में दमदार एक्शन सीन्स और कार, हैलीकॉप्टर सीक्वेंस के लिए जाने जाते हैं। इस सीरीज में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलने वाला है।

‘इंडियन पुलिस फोर्स’ लेकर आ रहे Rohit Shetty

रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के स्टारकास्ट की बात करें तो, इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी जैसे सितारे लीड रोल में नजर आने वाले हैं। सीरीज में कई बेहतरीन स्टंट और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। बता दें कि बीते दिन रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ रिलीज हुई है। हालांकि, ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर रही है और फ्लॉप होने के कगार पर है।

First published on: Jan 07, 2023 04:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.