TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

एक्टर संग MMS हुआ लीक, लड़की को किस करने पर मचा बवाल, राजघराने से रखती हैं ये एक्ट्रेस ताल्लुक

Riya Sen Birthday: रिया सेन (Riya Sen) बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसस की लिस्ट में शुमार हैं जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। राजघराने से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस का फिल्मी सफर विवादों की बली चढ़ गया। अपनी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बनाने वाली रिया को उनके काम से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी के लिए जाना […]

इमेज क्रेडिट: E24 बॉलीवुड
Riya Sen Birthday: रिया सेन (Riya Sen) बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसस की लिस्ट में शुमार हैं जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। राजघराने से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस का फिल्मी सफर विवादों की बली चढ़ गया। अपनी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बनाने वाली रिया को उनके काम से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी के लिए जाना जाता है। अपना सपना मनी मनी, झंकार बीट्स अदाकारा का आज बर्थडे है। तो चलिए जानते हैं रिया सेन  के उन विवादों के बारे में जिन्होंने करियर पर ग्रहण लगा दिया। यह भी पढ़ें: कौन है वो स्टार जिसने बनाया Deepika Padukone को सुपरस्टार?

कम उम्र में की एक्टिंग शुरु  (Riya Sen Birthday)

रिया सेन राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। यही नहीं एक्ट्रेस रिया देव वर्मा और मुनमुन सेन की बेटी हैं, तो राइमा सेन की छोटी बहन हैं। ऐसे में फिल्मी परिवार से भी उनका गहरा कनेक्शन है। रिया ने 1991 में फिल्म विषकन्या में में बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी।

एल्बम सॉन्ग में आई नजर

एक्ट्रेस रिया सेन ने फाल्गुनी पाठक के एल्बम सॉन्ग  'चूड़ी जो खनकी हाथों में' में भी काम किया और इससे इन्हें पहचान भी मिली। एक्ट्रेस ने अधिकतर बोल्ड फिल्मों में ही काम किया और अपने अंतरंग सींस की वजह से चर्चाओं में भी रही।

रिया के अफेयर के चर्चे  (Riya Sen Birthday)

एक्ट्रेस काम से ज्यादा अपने पर्सनल मुद्दों को लेकर सुर्खियों में रहीं। उनका नाम अक्षय खन्ना के साथ भी जुड़ा, साथ ही अपने से डबल उम्र के लेखक सलमान रुशदी के साथ भी अफेयर के चर्चे रहे। इश्क के चर्चे यहीं खत्म नहीं हुए उनका नाम क्रिकेटर श्रीसंत के साथ भी जुड़ा। लास्ट में रिया सेन पर्मानेंट सेट होने का सोचा और साल 2017 में अपने ब्वॉयफ्रेंड शिवम तिवारी संग शादी कर ली।

MMS हुआ लीक

एक्ट्रेस का सबसे ज्यादा नाम उछला अश्मित पटेल संग एमएमएस लीक होने से। इस वीडियो में दोनों इंटीमेट होते दिखाई दे रहे थे। साथ ही किस करते हुए भी नजर आए। इस MMS ने बवाल मचा दिया। बता दें कि रिया और अश्मित साल 2005 में रिलेशन में थे। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस ने अपना ये वीडियो पब्लिसिटी के लिए खुद लीक करवाया था। हालांकि दोनों ने ही इस वीडियो को फेक बताया।

सह कलाकार संग कर दी गंदी हरकत  (Riya Sen Birthday)

खबरों के अनुसार रिया शर्मा ने रागिनी MMS रिटर्न के सेट पर अपने सहकलाकार के कपड़े उतार दिए थे। कहा जाता है कि जब इंटीमेट सीन शूट हो रहा था तो रिया ने को स्टार का लोअर नीचे कर दिया था। ये आरोप रिया पर निशांत मल्कानी ने लगाया था और कहा था कि उनकी मर्जी के बिना एक्ट्रेस ने ये हरकत की थी।

पार्टी में लड़की को किया किस

विवादों का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता। दरअसल रिया ने एक पार्टी में बेहद वाइल्ड स्टाइल में एक लड़की को किस किया। इस बात ने ऐसी आग पकड़ी की सभी ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब रिया ने हिंदी फिल्मों से पूरी तरह नाता तोड़ लिया है और बंगाली फिल्मों का रुख कर लिया है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.