TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

RIP Tarun Majumdar: बांग्ला डायरेक्टर तरुण मजूमदार का 92 साल की उम्र में निधन

Tarun Majumdar Death: इंडियन सिनेमा जगत से बहुत बुरी खबर सामने आ रही है। हाल ही पता चला है कि, बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर तरुण मजूमदार (Tarun Majumdar) का निधन हो गया। तरुण मजूमदार ने कोलकाता में 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। ये खबर सुनने के बाद सितारों और फैंस […]

Tarun Majumdar Death: इंडियन सिनेमा जगत से बहुत बुरी खबर सामने आ रही है। हाल ही पता चला है कि, बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर तरुण मजूमदार (Tarun Majumdar) का निधन हो गया। तरुण मजूमदार ने कोलकाता में 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। ये खबर सुनने के बाद सितारों और फैंस को बड़ा झटका लगा है। तरुण मजूमदार के निधन से (Tarun Majumdar Died) फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है कि, तरुण काफी लंबे समय से बीमार थे और उन्होंने जिंदगी से लड़ते-लड़ते दुनिया को अलविदा कह दिया। गुर्दे की समस्या की वजह से बीतों दिनों उन्हें कोलकाता के सेठ सुखल करनानी मैमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले दो दिन से उनकी हालात में कोई सुधार देखने को नहीं हो रहा था। आज सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें आईसीओ में रखा गया और अचानक वो दुनिया को अलविदा कह गए। आपको बता दें, तरुण मजूमदार (Tarun Majumdar) एक बेहतरीन फिल्म मेकर थे। तरुण मजूमदार ने अपने डायरेक्शन करियर में कई शानदार फिल्मी की थी। तरुण मजूमदार को साल 1967 में आई उनकी फेमस फिल्म बालिका वधू के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। हालांकि तरुण मजूमदार ने 1971 में कुहेली, श्रीमन पृथ्वीराज 1973, फुलेश्वरी जैसी कई शानदार फिल्मों का डायरेक्शन भी किया। तरुण मजूमदार ने कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। तरुण ने सिनेमा में ऐसे लोगों के जीवन की जिंदगी के बारे में पर्दे पर उतारा जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने शानदार काम के लिए चार राष्ट्रीय पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार जीते। 1990 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने बालिका बधू, कुहेली, श्रीमन पृथ्वीराज, फुलेश्वरी , दादर कीर्ति, भालोबासा भालोबासा और अपान अमर अपान जैसी सुपरहिट फिल्में बनाईं। तरुण आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी यादें हमेशा साथ रहेंगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.