बेटी रिद्धिमा कपूर ने दिखाई पापा ऋषि कपूर की अनदेखी फोटो, गोद में नजर आए छोटे नवाब रणबीर कपूर
Riddhima Kapoor Sahni
Riddhima Kapoor Sahni Post For Rishi Kapoor: एक वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर रहे ऋषि कपूर भले ही आज हमारे बीच न हो लेकिन याद के तौर पर वो फैंस के बीच हमेशा ही जिंदा रहने वाले हैं। उनकी डेथ के बाद भी कई बार फैमिली से लेकर फैंस तक उन्हें सोशल मीडिया पर याद कर चुके हैं। अब इस कड़ी में खुद ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर पापा को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है।
रिद्धिमा कपूर ने पोस्ट की ऋषि कपूर की फोटो (Riddhima Kapoor Sahni For Rishi Kapoor)
रिद्धिमा कपूर को अक्सर अपने पापा की याद में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए देखा गया है। इस कड़ी में उन्होंने एक बार फिर पोस्ट शेयर किया है जिसमें ऋषि कपूर की गोदी में एक तरफ रिद्धिमा कपूर हैं तो वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर। ऋषि कपूर साईं जी की मूर्ति के पास खड़े हुए हैं। इसके साथ रिद्धिमा ने एक इमोजी भी शेयर किया। जैसे ही उन्होंने ये फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की वैसे ही फैंस पोस्ट पर रिएक्ट करने लगे।
दी सुपरहिट फिल्में
बात करें एक्टर ऋषि कपूर की तो 4 सितंबर को ऋषि कपूर की एनिवर्सरी थी जिस मौके पर पत्नी नीतू कपूर से लेकर रिद्धिमा कपूर, करीना कपूर और अन्य सेलेब्स ने दिवंगत अभिनेता को याद किया था। एक्टर ने अपने दौर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी थीं जिसमें डेब्यू फिल्म बॉबी से लेकर कभी-कभी', 'कर्ज', 'चांदनी', 'प्रेम रोग', 'दीवाना' और 'अमर अकबर एंथोनी' जैसी तमाम फिल्में शामिल हैं।
रणबीर कपूर को किया था विश
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब रिद्धिमा ने फैंस के साथ फोटो शेयर की हो। अक्सर देखा गया है कि वो किसी ने किसी से जुड़ी हुई पोस्ट या फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती ही रहती हैं। हाल ही में 28 सितंबर को भाई रणबीर कपूर के बर्थडे पर भी उन्होंन कई फोटोज शेयर कर भाई को विश किया था।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.