TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Richa Chadha Mehendi: ऋचा चड्ढा ने लगाई अली फजल के नाम की मेहंदी, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

Richa Chadha Mehendi: बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) फाइनली 6 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं, अब कपल का प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुका है। साथ ही ऋचा के हाथों पर अली फजल के नाम की मेहंदी लग गई है, जिसकी झलक खुद […]

Richa Chadha Mehendi: ऋचा चड्ढा ने लगाई अजल फजल के नाम की मेहंदी, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक
Richa Chadha Mehendi: बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) फाइनली 6 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं, अब कपल का प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुका है। साथ ही ऋचा के हाथों पर अली फजल के नाम की मेहंदी लग गई है, जिसकी झलक खुद एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। यहाँ पढ़िए – Shaan B'day Special: दादा और पिता से विरासत में मिला शान को संगीत का ज्ञान, इन बॉलीवुड गानों से बनाई पहचान

ऋचा चड्ढा के हाथों पर रची अली फजल के नाम की मेहंदी

ऋचा चड्ढा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी के जरिए फैंस को अपनी मेहंदी (Richa Chadha Mehendi) की झलक दिखाई है। वीडियो में ऋचा एक वैनिटी मिरर के सामने तैयार होती दिख रही हैं। साथ ही उन्हें अपनी मेहंदी को फ्लॉन्ट करते देखा जा रहा है। ऋचा ने अपने हाथ पर अपनी शादी का लोगो 'ए एंड आर' बनवाया हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने पैरों पर भी मेहंदी लगवाई है। ऋचा चड्ढा ने कलाई की साइड पर बिल्ली बनवाया हुआ है, जिसके जरिए वो अपनी पालतू बिल्ली कमली को श्रद्धांजलि दे रही हैं। एक्ट्रेस ने पिंक और फिरोजी रंग की चूड़ियां भी पहनी हुई हैं।

6 अक्टूबर को शादी रचाएंगे ऋचा-अली

ऋचा चड्ढा और अली फजल के वेडिंग फंक्शन्स की बात करें तो, ये 5 दिनों तक चलने वाला है। रिपोर्टस की मानें तो ऋचा चड्ढा और अली फजल 6 अक्टूबर को धूमधाम से मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। तारीखों के सामने आते ही लोग इससे जुड़ी और अपडेट्स जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। [video height="854" mp4="http://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2022/09/unknown_08456D5659F99BD7BD8C7EE53D532A87_video_dashinit.mp4"][/video]

रिसेप्शन पार्टी होगी बेहद ग्रैंड

इसी बीच खबर आई है कि अली फजल और ऋचा चड्ढा भारत के सबसे पुराने क्लबों में एक में रिसेप्शन रचाने जा रहे हैं। इस क्लब की मेंबरशिप लेने के लिए 37 साल का इंतजार करना पड़ता है। क्लब की बात करें तो इसे एक आइकॉनिक लैंडमार्क के तौर पर भी जाना जाता है। यह क्लब 101 साल पुराना है। कपल दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर रिसेप्शन देगा। यहाँ पढ़िए – Adipurush First Poster: रिवील हुआ आदिपुरुष का फर्स्ट पोस्टर लुक, धनुष बाण पर कमान साधते दिखे प्रभास [video height="854" mp4="http://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2022/09/unknown_9A40FDAB53C0FC945D7E9EB88DDBE39A_video_dashinit.mp4"][/video]

'फुकरे 3' में साथ नजर आएगी जोड़ी 

बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल पहली बार साल 2012 में 'फुकरे' के सेट पर मिले थे। वे फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त - फुकरे 3 के लिए ऑनस्क्रीन फिर से मिलेंगे। इस जोड़ी ने सात साल तक डेटिंग करने के बाद 2019 में सगाई कर ली। अब फाइनली ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.