TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Remo D’Souza Birthday: करियर के शुरुआत में रेमो डिसूजा ने भूखे पेट गुजारी थीं रातें, आज हैं बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर

Happy Birthday Remo D’Souza: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। आज रेमो अपना 48 वां जन्मदिन (Remo D’Souza Birthday) मना रहे हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी […]

Happy Birthday Remo D'Souza: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। आज रेमो अपना 48 वां जन्मदिन (Remo D'Souza Birthday) मना रहे हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें:   आज बेशक रेमो फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर हैं लेकिन करियर का शुरुआती दौर इनके लिए बेहद मुश्किलों से भरा हुआ रहा है। एक इंटरव्यू में रेमो ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें शुरू के समय में कई रातें भूखे पेट गुजरानी पड़ी थी। पैसों की कमी के कारण वो बहुत मुश्किल दौर से गुजरे हैं। हालांकि उन्होंने अपने दम पर इस इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाई है। आज के समय में वो केवल एक कोरियोग्राफर ही नहीं बल्कि एक फिल्म डायरेक्टर भी हैं।   आपको बता दें कि आमिर खान (Aamir Khan) और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म रंगीला को रेमो के करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है। इस फिल्म में उन्हें डांस करने का मौका मिला। इस गाने के बाद रेमो अहमद खान के असिस्टेंट बन गए। इसके बाद उन्होंने सोनू निगम (Sonu Nigam) के एल्बम को भी कोरियोग्राफ किया। इस एल्बम से रेमो का काम लोगों को काफी पसंद आया और उन्हें लगातार प्रोजेक्ट मिलने लगे। संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म कांटे का आइटम सॉन्ग इश्क समंदर को कोरियोग्राफ करने के बाद वो रातों रात स्टार बन गए थे।   आपको बता दें कि उन्होंने अपने डांस स्टेप से अब तक कई बड़े फिल्मी सितारों को नचा चुके हैं। इनमें ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, सलमान खान (Salman Khan)जैसे सितारे शामिल हैं। इनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो लिजेल से शादी की है। बताते चलें कि रेमो ने कई फिल्में डायरेक्ट भी की हैं जिसमें से एबीसीडी -2 (ABCD 2) एक बड़ी हिट साबित हुई थी। फिलहाल रेमो रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रहे हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.