Monday, October 2, 2023
-विज्ञापन-

Rekha के बंगले को क्यों कहा जाता है रहस्यलोक? अंदर से महल जैसा दिखता है ‘बसेरा’

Rekha Mistry Home: रेखा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। उनका घर भी किसी रहस्य से कम नहीं है।

Rekha Mistry Home: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रेखा (Rekha) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। रेखा की खूबसूरती और उनका अंदाज आज की एक्ट्रेसस को टक्कर देता है। बेशक एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन फिर भी एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। रेखा की तरह उनके बसेरे को भी रहस्यलोक कहा जाता है। बालीवुड की मि्स्ट्री क्वीन रेखा का घर भी उन्हीं की तरह मिस्ट्री होम है। आइए आपको रेखा के घर के इनसाइड नजारे से रुबरु करवाते हैं।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले किस पर भड़कीं Raghav Chadha की होने वाली दुल्हनियां? पैपराजी को करना पड़ा वीडियो डिलीट

रेखा के बंगले का नाम है बसेरा  (Rekha Mistry Home)

मुंबई के बांद्रा में स्थित रेखा के बंग्ले का नाम बसेरा है।एक्ट्रेस का बंगला शाहरुख खान और सलमान खान के बंगले के बीच में है। जहां एक तरफ दोनों स्टार्स के घर आए दिन पार्टी होती रहती है और सेलेब्स का जमावड़ा लगा रहता है। वहीं रेखा के घर में न तो कोई आता है और न ही कोई पार्टी होती है। एक्ट्रेस खुद दूसरों के घर जाकर पार्टी करती दिखाई देती हैं। पता हो कि बसेरा की कीमत करोड़ों में है।

Rekha
Image Credit: Google

प्राइवेसी पसंद करती हैं रेखा

रेखा के बारे में कहा जाता है कि वो प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करती हैं। वो नहीं चाहती की कोई भी उनकी लाइफ में दखलअंदाजी करे। यही वजह है कि एक्ट्रेस के घर की दीवारें बहुत ऊंची-ऊंची हैं, कोई घर के बाहर खड़े होकर भी अंदर नहीं देख सकता।

Rekha
Image Credit: Google

अकेले समय बिताना पसंद करती हैं एक्ट्रेस

बता दें कि रेखा अकेले रहना और समय बिताना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस अपने बंगले के अंदर ही वॉक करती हैं, योगा करती हैं और मेडिटेशन करती हैं। उन्हें अपनी लाइफ में प्राइवेसी बहुत पसंद है। इसके अलावा एक्ट्रेस को बागबानी का भी शौक है। अक्सर रेखा अपने घर में पेड़ पौधे लगाते हुए वक्त बीताती हैं।

दक्षिण क्लासिक स्टाइल में सजा है घर  (Rekha Mistry Home)

रेखा का घर अंदर से देखेंगे तो आप पाएंगे की एक्ट्रेस का घर दक्षिण क्लासिक स्टाइल में सजा है। उनके घर का इंटिरियर काफी महंगा और स्टाइलिश है। घर की डेकोरेशन बेहद रॉयल है, साथ ही दीवारों पर प्रिंटेड पेंट कराया गया है। जो उनके घर को किसी महल जैसा लुक देता है।

Latest

Don't miss

Tejas Teaser Out: Kangana Ranaut उड़ाएंगी दुश्मनों के छक्के, बोलीं- ‘जंग के मैदान में अब जंग’

Kangana Ranaut Tejas Teaser Out: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत(Kangana Ranaut) की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' (Chandramukhi 2) ने इसी हफ्ते थियेटर में एंट्री...

पाक एक्ट्रेस Mahira Khan ने रचाई दूसरी शादी, किंग खान संग रोमांस कर बटोर चुकी हैं सुर्खियां

Shah Rukh Khan Actress Mahira Khan Second Wedding: पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं हैं।...

Fukrey 3 Collection Day 4: ‘फुकरे 3’ की टोली ने रविवार को काटा बवाल, चौथे दिन छापे इतने करोड़

Fukrey 3 Collection Day 4: 'फुकरे 3' (Fukrey 3 ) फुकरे फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है, जो 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here