TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ में रणवीर सिंह मचाएंगे धमाल, कूल अंदाज में मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। ऐसा बताया गया है कि एक्टर कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए मुंबई से रवाना हुए थे। क्योंकि इस साल उनकी पत्नी और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण कांस फिल्म फेस्टिवल की जूरी मेंबर बनी हैं। इसलिए […]

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। ऐसा बताया गया है कि एक्टर कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए मुंबई से रवाना हुए थे। क्योंकि इस साल उनकी पत्नी और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण कांस फिल्म फेस्टिवल की जूरी मेंबर बनी हैं। इसलिए वो कांस में दीपिका को सपोर्ट करने वाले हैं। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एयरपोर्ट लुक को फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान उन्हें सफेद स्वेटशर्ट और वेलवेट पैंट में देखा गया। रणवीर सिंह ने अपने लुक को कुछ हाई-स्ट्रीट फैशन गियर के साथ एक्सेसराइज़ किया था, जिसमें एक गोल्डन येलो गुच्ची एडिडास बकेट हैट और एक लाल डफल बैग भी शामिल था। रणवीर की इन तस्वीरों को देखकर ये कहा जासकता है कि इसमें एक्टर का कूल ड्यूड स्वैग देखने को मिल रहा है। रणवीर सिंह ने अपने एयरपोर्ट लुक को कम्पलीट करते हुए ब्लैक गॉग्लस भी पहन रखे थे। इसी के साथ-साथ एयरपोर्ट पर उन्होंने पैपराजी को फोटो खींचने के लिए कई पोज भी दिए। खबरों की मानें तो रणवीर सिंह कांस के किसी फंक्शन में शामिल होने के लिए वहां नहीं गए हैं। बल्कि वो अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को चीयर करने के लिए कांस पहुंच रहे हैं। अगर वर्कफ्रंट को लेकर बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' हाल में ही रिलीज हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अच्छा रिस्पांस नहीं मिला, लेकिन रणवीर की एक्टिंग की सबने खूब तारीफें की हैं।    

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.