Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत एक्साइटेड हुए रणवीर सिंह, पत्नी को किया सरेआम किस

Ranveer Kiss Deepika: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी को काफी पसंद किया है। दोनों बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं। वहीं इस जोड़ी को पर्दे पर देखने का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता हैं। वहीं अब एक फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें रणवीर पत्नी दीपिका […]

Ranveer Kiss Deepika: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी को काफी पसंद किया है। दोनों बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं। वहीं इस जोड़ी को पर्दे पर देखने का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता हैं। वहीं अब एक फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें रणवीर पत्नी दीपिका को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट कर दी गई है जिसमें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रणवीर सिंह (Ranveer Singh Award) को मिला।

यहाँ पढ़िए  बन ठनकर लंच करने पहुंची दिशा पटानी, लुक देख यूजर बोला- ये बहुत चीप…

रणवीर ने दीपिका को किया किस

एक्टर को फिल्म ’83’ के लिए ये खिलाब मिला जिसे लेकर उन्होंने खुशी जाहिर की। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें रणवीर अपनी लेडी लव दीपिका पादुकोण को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। आप इस फोटो में देख सकते है कि, रणवीर ने स्टेज पर ही सबसे सामने उन्हें किस कर लिया और दीपिका के चेहरे की खुशी देखकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे। इस फोटो को देखकर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

फैंस ने दिया रिएक्शन

कमेंट सेक्शन की बात करें तो, कई यूजर्स ने हॉर्ट वाली इमोजी बनाई और कपल की तारीफ की। हजारों फैंस है जो उनपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। लुक की बात करें तो एक तरफ जहां रणवीर रेड एंड व्हाइट लुक में नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ ब्लू डैनिम में दीपिका काफी कूल लग रही हैं। वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो, दीपिका जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में नजर आने वाली हैं।

यहाँ पढ़िएसुष्मिता सेन ने ‘गोल्ड डिगर’ बताए जाने पर तोड़ी चुप्पी, दिया ये करारा जवाब

रणवीर-दीपिका का वर्कफ्रंट

इसी के साथ वो प्रभास संग ‘प्रोजेक्ट-के’ में दिखाई देंगी। वहीं रणवीर सिंह फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में वो दिखाई देंगे जिसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन, आलिया भट्ट और शबाना आजमी नजर आएंगी जिसे करण जौहर बना रहे हैं। इसके साथ-साथ वो ‘सर्कस’ भी में भी नजर आएंगे। वहीं अब फैंस रणबीर-दीपिका को रैंप करते हुए देखना का इंतजार कर रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 31, 2022 03:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.