TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Ranveer Singh Video: मोरक्को में रणवीर सिंह को देखने के लिए उमड़ी भीड़, एनर्जी स्टार ने फिर जीता फैंस का दिल

Ranveer Singh Video: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर हैं, जिनकी एनर्जी कमाल की है। रणवीर सिंह को सिनेमा में एनर्जी स्टार कहा जाता है। इस वक्त उनका नाम हर तरफ छाया हुआ है और वो अपने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं जिसका उदाहरण ये वीडियो है। दरअसल, […]

Ranveer Singh Video
Ranveer Singh Video: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर हैं, जिनकी एनर्जी कमाल की है। रणवीर सिंह को सिनेमा में एनर्जी स्टार कहा जाता है। इस वक्त उनका नाम हर तरफ छाया हुआ है और वो अपने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं जिसका उदाहरण ये वीडियो है। दरअसल, कुछ दिन पहले रणवीर सिंह 'मोरक्को' गए थे। इस दौरान उन्हें देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। आप भी देखिए शानदार वीडियो। और पढ़िएAashique 3: अवॉर्ड शो में खूब जमी दीपिका पादुकोण-कार्तिक आर्यन की जोड़ी, ‘आशिकी 3’ में साथ होंगे सितारे?

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि वो कार से उतर रहे हैं और उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई है। इस दौरान वो कार से उतरकर सीधा फैंस के पास गए और उनसे मुलाकात की। साथ ही उन्होंने अपने फैंस ने हाथ भी मिलाया। रणवीर सिंह का ये अंदाज देख फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और उन्हें रियल हीरो कह रहे हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं।

एक्टर ने फिर जीता फैंस का दिल

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के इस वीडियो को फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं। आपको बता दें, रणवीर सिंह इतनी बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी हर चींज के लिए फैंस का शुक्रिया अदा करते हैं और इसलिए उनके फैंस उन्हें इतना पसंद करते हैं। रणवीर सिंह जमीन से जुड़े हुए एक्टर हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता हैं और जीत रहे हैं। इस प्यार और सम्मान के लिए रणवीर सिंह ने भी अपने फैंस का दिल से शुक्रिया किया। और पढ़िएMalaika Arora Video: मलाइका अरोड़ा ने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा, वीडियो शेयर कर कहा-‘अब दिखाऊंगी असली रूप’

इस फिल्म में नजर आएंगे स्टार

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने मारकोच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। इस फेस्टिवल में उन्होंने भारतीय सिनेमा को रिप्रेजेंट किया। इस दौरान उन्हें Etoile d’Or अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। रणवीर सिंह ने भारत को रिप्रेजेंट करने पर एक्टर ने कहा था कि, ‘उन्हें भारत को रिप्रेजेंट करने पर गर्व महसूस हुआ।’ वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.