---विज्ञापन---

Ranveer Singh: रणवीर सिंह पर लगा बिना इंश्योरेंस कार चलाने का आरोप, शख्स ने की पुलिस से शिकायत

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी फिल्म, स्टाइल, फैशन सेंस और लग्जरी कार हर चीजों को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोरते हैं। एक्टर को महंगी गाड़ियों का कितना शौक है ये बात किसी से छिपी नहीं है। हालांकि, इसी बीच एक्टर की मुश्किल बढ़ती नजर आई है। रणवीर सिंह पर बिना इंश्योरेंस लग्जरी गाड़ी चलाने […]

Ranveer Singh: रणवीर सिंह पर लगा बिना इंश्योरेंस कार चलाने का आरोप, शख्स ने की पुलिस से शिकायत
Ranveer Singh: रणवीर सिंह पर लगा बिना इंश्योरेंस कार चलाने का आरोप, शख्स ने की पुलिस से शिकायत

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी फिल्म, स्टाइल, फैशन सेंस और लग्जरी कार हर चीजों को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोरते हैं। एक्टर को महंगी गाड़ियों का कितना शौक है ये बात किसी से छिपी नहीं है। हालांकि, इसी बीच एक्टर की मुश्किल बढ़ती नजर आई है। रणवीर सिंह पर बिना इंश्योरेंस लग्जरी गाड़ी चलाने का आरोप लगा है, साथ ही उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

यहाँ पढ़िए – Drishyam 2 Trailer Twitter Reaction: ‘दृश्यम 2’ के ट्रेलर ने खड़े किए फैंस के रोंगटे, ट्विटर पर मिल रहे शानदार रिएक्शन

ट्विटर यूजर ने किया बड़ा दावा

दरअसल, रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, जहां उन्हें अपनी लग्जरी गाड़ी एस्टन मार्टिन चलाते देखा गया जो उन्होंने बीते साल ही खरीदी है। रणवीर सिंह की इस ब्लू कलर की एक्सपेंसिव गाड़ी की कीमत तकरीबन 3.9 करोड़ रुपये है। वहीं, रणवीर को इस गाड़ी में देखने के बाद एक ट्विटर यूजर ने दावा किया है कि रणवीर सिंह के जरिए चलाई जाने वाली इस गाड़ी का इंश्योरेंस एक्सपायर हो चुका है, बावजूद इसके भी रणवीर इसे चला रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने शिकायत पर लिया एक्शन

रीतम गुप्ता नाम के ट्विटर यूजर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है,’मुंबई पुलिस रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन लीजिए। वह कल बिना इंश्योरेंस की कार चला रहे थे।’ यूजर ने दावा किया है कि रणवीर सिंह के जरिए चलाई जाने वाली इस गाड़ी का इंश्योरेंस 28 जून 2020 में ही एक्सपायर हो गया था। इसके बाद भी रणवीर सिंह इसे चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। वहीं मुंबई पुलिस ने शख्स के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है,’हमने ट्रैफिक ब्रांच को सूचना दे दी है।’ मुंबई पुलिस का रिप्लाई इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इसपर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – Janhvi Kapoor Photos: जाह्नवी कपूर ने इंडियन लुक में बरपाया कहर, अदाएं देख फैंस हुए पानी-पानी

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह

वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लीड रोल में होंगी।फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है। इसके अलावा रणवीर सिंह के पास रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ भी है, जिसमें वो लीड रोल में नजर आएंगे।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें   

First published on: Oct 17, 2022 08:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.