Ranveer Singh At Police Station: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इनदिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। गौरतलब है कि एक्टर के खिलाफ न्यूड फोटोशूट के मामले में केस दर्ज हुआ था। अब केस के सिलसिले में हाल ही में रणवीर सिंह पुलिस स्टेशन पहुंचे। ऐसा बताया जा रहा है कि एक्टर से पुलिस स्टेशन में करीब ढाई घंटे पूछताछ की गई।
ढाई घंटे हुई पूछताछ
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रणवीर सिंह आज सुबह करीब सात बजे जांच अधिकारी के सामने पेश हुए। उन्होंने ढाई घंटे तक अधिकारियों के सवालों का जवाब दिया। और फिर सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस थाने से निकल गए। एक्टर से करीब ढाई घंटो तक सवाल जवाब का दौर जारी रहा।
Nude photoshoot controversy | Actor Ranveer Singh records his statement at Mumbai's Chembur police station.
(file photo) pic.twitter.com/xVa4lXO3uK
— ANI (@ANI) August 29, 2022
न्यूड फोटोशूट पर हुआ था विवाद
गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवा कर सनसनी मचा दी थी। बाद में एक्टर ने यह तस्वीर खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। इस फोटोशूट के सामने आने के बाद जमकर विवाद हुआ था। आपको बता दें कि अपने अतरंगी अंदाज के लिए मशहूर रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट करवा कर सबको हैरत में डाल दिया।
जमकर ट्रोल हुए रणवीर सिंह
आपको बता दें कि बोल्ड फोटोशूट के बाद रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। हालांकि एक्टर वैसे भी अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। ऐसे में इस फोटोशूट के बाद उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई गई। हालांकि इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स रणवीर सिंह के समर्थन में भी आगे आए। उनके बोल्ड स्टेप की जमकर तारीफ की।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं।इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लीड रोल में होंगी।फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है।