TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Ranveer Singh Photos: अतरंगी लुक और मस्ती भरे अंदाज में दिखे रणवीर सिंह, फैंस बोले-‘फायर बाबा’

Ranveer Singh Photos: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं उन्होंने सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और खुद को एक बड़े मुकाम पर पहुंचाया है। रणवीर सिंह को देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ जाती हैं। वहीं रणवीर सिंह हमेशा अपने अतरंगी लुक में नजर आए […]

Ranveer singh
Ranveer Singh Photos: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं उन्होंने सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और खुद को एक बड़े मुकाम पर पहुंचाया है। रणवीर सिंह को देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ जाती हैं। वहीं रणवीर सिंह हमेशा अपने अतरंगी लुक में नजर आए जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रही हैं। रणवीर सिंह की तस्वीरों को देखकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। यहाँ पढ़िए – ऋचा चड्ढा के रिसेप्शन में अपने लुक के लिए ट्रोल हुईं सबा आजाद, अब दिया करारा जवाब

रणवीर सिंह का अतरंगी स्टाइल

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फोटोज को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि उन्होंने कई सारी फोटोज शेयर की है और सभी फोटोज में वो पोज दे रहे हैं और उनकी एनर्जी कमाल की लग रही हैं। एक्टर ने क्रीम और रेड कलर का लुक कैरी किया है और उन्होंने गॉगल्स भी लगा रखे हैं। इसी के साथ उनकी दाड़ी भी उनपर जच रही हैं और वो खुले आसमान के नीचे फोटो क्लिक करवा रहे हैं और उनकी मस्ती भरे अंदाज में दिख रहे हैं।

फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फोटोज को लाखों लाइक्स मिल गए और ये आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कमेंट सेक्शन की बात करें तो एक यूजर ने कमेंट करते हुए 'फायर' लिखा। वहीं एक और यूजर ने 'मार डाला' लिखा। इसी के साथ एक अन्य यूजर ने उनके लुक की तारीफ की। ऐसे हजारों यूजर्स है जो उनपर प्यार लुटा रहे हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इससे पहले रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट भी करवाया था जिसकी चर्चा हर तरफ हुई थी। यहाँ पढ़िए – Couple Goal: मलाइका अरोड़ा ने शेयर कीं अर्जुन कपूर की सोलो तस्वीरें, सुर्खियों में एक्टर का रिएक्शन

एक्टर को मिला ये खिताब

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं जिनकी एक्टिंग और डांस के लोग दीवाने हैं। वो हर किरदार को ऐसे निभाते हैं जैसे की वो रोल सिर्फ उन्हीं के लिए बना हो। रणवीर सिंह हिंदी सिनेमा के हाई पेड एक्टर भी हैं और उनकी पॉपुलैरिटी भी काफी जबरदस्त हैं। वहीं फैंस उनके लुक को भी काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एक्टर रणवीर सिंह को 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट का अवॉर्ड मिला था। यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.