Ranveer Singh Bear Grylls Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं अब रणवीर वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ (Wild with Bear Grylls) में बेयर ग्रिल्स के साथ खतरों से खेलते हुए नजर आएंगे।
एक्टर नेटफ्लिक्स के स्पेशल शो रणवीर vs वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स (Ranveer vs Wild With Bear Grylls) में नजर आने वाले हैं। इस शो में बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) संग रणवीर जंगल के एडवेंचर करते नजर आएंगे। इस दौरान एक्टर कई अजब गजब चीजें खाने भी वाले हैं। शो का एक टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें रणवीर सिंह को कीड़े और जंगली सूअर के प्राइवेट पार्ट्स खाते देखा जा सकता है।
Ranveer is a man on a mission and he needs your help!
Should he eat Maggots or tatte? You get to decide for him! 🫵
Watch #RanveerVsWild and help him make the right choices. Streaming soon! 💥 pic.twitter.com/hPO65xpWxK— Netflix India (@NetflixIndia) July 7, 2022
बेयर ग्रिल्स, रणवीर को कीड़े दिखाते हैं और फिर उन्हें कुछ खाने को देते हैं। यह खाते हुए रणवीर सिंह का चेहरा देखने लायक है। बेयर उनपर हंस भी रहे हैं। शो में हर कदम पर रणवीर सिंह अपने दर्शकों से सवाल करेंगे। जो भी सवाल का जवाब होगा उसी को रणवीर करेंगे।
टीजर में वह कहते हैं कि जो भी आपका जवाब होगा, मैं वही करूंगा। इस शो का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। इससे पहले अक्षय कुमार और रजनीकांत, बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर पर आ चुके हैं. लेकिन रणवीर सिंह का अंदाज और शो एकदम अलग होने वाले हैं। ये शो आज यानी 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आएगा।