TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

गर्लफ्रैंड दीपिका के बाद अब रणवीर भी चले हॉलीवुड, जल्द इस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर !

बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह की एक्टिंग का दीवाना कौन नहीं है। रणवीर भले ही ऑफ स्क्रीन मस्तीखोर और नोटंकी करते हों। लेकिन जब रणवीर पर्दे पर आते हैं तो अच्छे अच्छे रणवीर की एक्टिंग देख दंग रह जाते हैं। इन दिनों रणवीर रोहित शेट्टी और करण जौहर की फिल्म सिंबा में काम कर रहे […]

बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह की एक्टिंग का दीवाना कौन नहीं है। रणवीर भले ही ऑफ स्क्रीन मस्तीखोर और नोटंकी करते हों। लेकिन जब रणवीर पर्दे पर आते हैं तो अच्छे अच्छे रणवीर की एक्टिंग देख दंग रह जाते हैं। इन दिनों रणवीर रोहित शेट्टी और करण जौहर की फिल्म सिंबा में काम कर रहे हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि रणवीर बॉलीवुड से हॉलीवुड में कदम रख सकते हैं। जी हां, दीपिका के बाद लगता है अब रनवीर भी हॉलीवुड जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसका सबूत हाल ही में हॉलीवुड के मशहूर सिनेमाटोग्राफर larry fong ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया है। 

class='embedly-card'>" style="height: 874px;">






दरअसल लॉरी फॉन्ग ने अपने इस पोस्ट में लिखा है कि उन्हें रणवीर के साथ काम करके बहुत मजा आया है। साथ ही उन्होनें रणवीर की एक ब्लैक एडं वाइट पिक्चर भी पोस्ट की है। लैरी का ये पोस्ट देख कुछ फैंस ने उनसे पूछा भी क्या आप दोनों किसी हिंदी फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं।

 लेकिन लैरी ने इसका कोई रिप्लाइ नहीं दिया। लेकिन उनके इस पोस्ट से एक बात साफ हो गई है कि हॉलीवुड टैक्नीशियन्स भी अब रणवीर सिंह के फैन लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अब इंतजार है कि कब दीपिका के बाद रणवीर भी हॉलीवुड में उड़ान भरेंगे। बता दें कि रणवीर सिंबा के अलावा गली बॉय में भी नजर आएंगे। सिंबा इस साल के आखिर में रिलीज होगी।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.