Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Ranveer Deepika: रणवीर सिंह ने इस अंदाज में मनाया दीपिका संग अपना बर्थडे, शेयर की शानदार तस्वीरें

Ranveer Singh Deepika Padukone: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक हैं। बीते दिनों ये कपल अमेरिका में वेकेशन मनाने पहुंचा था। हालांकि अब ये कपल वापस मुंबई लौट आया है। बता दें अमेरिका में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने दीपिका संग अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट […]

Ranveer Singh Deepika Padukone: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक हैं। बीते दिनों ये कपल अमेरिका में वेकेशन मनाने पहुंचा था। हालांकि अब ये कपल वापस मुंबई लौट आया है। बता दें अमेरिका में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने दीपिका संग अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था।

वहीं अब इस कपल ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर इस वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों और वीडियोज को चंद मिनट में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किए हैं। दीपिका ने रणवीर को बर्थडे की बधाई दी है।

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- हमारे जीवन में भरपूर मात्रा में रोमांच बना रहे (May our lives be blessed with experiences & adventures in abundance)। इन तस्वीरों में रणवीर और दीपिका पहाड़ों के बीच घूमते, साइकिलिंग करते नजर आ रहे हैं।

और पढ़िए:-मुंबई लौटे रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे आए नजर

तो वहीं कुछ तस्वीरों में ये कपल रोमांटिक अंदाज में भी नजर आ रहा है। दोनों एक दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स कमेंट कर दोनों की तारीफ कर रहे हैं।

यहाँ पढ़िए:- बॉलीवुड से जुड़ी खबरें

First published on: Jul 12, 2022 12:55 PM