---विज्ञापन---

Ranveer Deepika: रणवीर-दीपिका ने नए घर में किया गृह प्रवेश, देखें तस्वीरें

Ranveer Deepika New House: बी टाउन के हॉट कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अक्सर ही चर्चा का केंद्र बने रहते हैं। गौरतलब है कि स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की। आइए जानते हैं पूरी […]

Ranveer Deepika New House: बी टाउन के हॉट कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अक्सर ही चर्चा का केंद्र बने रहते हैं। गौरतलब है कि स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की। आइए जानते हैं पूरी खबर:

और पढ़िएब्लू शॉर्ट ड्रेस में स्पॉट हुईं आलिया भट्ट, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

 

गुपचुप तरीके से की गृह-प्रवेश पूजा
गौरतलब है कि बीते दिनों पूरे देश में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रणवीर-दीपिका (Ranveer Deepika) ने अपने नए घर पर गृह प्रवेश की पूजा की।दोनों स्टार्स ने गुपचुप तरीके से यह पूजा संपन की। इस मौके पर स्टार्स के परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। रणवीर सिंह ने इंस्टा स्टोरी पर गृह-प्रवेश पूजा की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

रणवीर-दीपिका का सेकेंड होम
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, दोनों स्टार्स विधि-विधान से पूजा करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि रणवीर-दीपिका का यह घर मुंबई के अलीबाग में समुद्र किनारे है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रणवीर और दीपिका का सेकेंड होम है। इसे स्टार्स का हॉलीडे होम भी कहा जा रहा है। यह करीब 2.25 एकड़ एरिया की प्रॉपर्टी में है। यह 5 बीएचके बंगला है।

और पढ़िए – सामने आया सलमान खान का नया लुक, बिंदास अंदाज में आए नजर

इन फिल्मों में आएंगे नजर
स्टार कपल के वर्कफ्रंट की बाते करें तो रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह पठान में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ फाइटर भी हैं।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 20, 2022 07:57 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.