Ranveer Singh Aishwarya Rai Video: कतर में फीफा वर्ल्ड कप के फिनाले में जाने से पहले ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन उनकी बेटी आराध्या बच्चन और रणवीर सिंह भारत में हो रहे प्रो कबड्डी लीग का फाइनल देखने पहुंचे थे। बताते चलें कि प्रो कबड्डी लीग का फिनाले शनिवार को मुंबई में रखा गया था। इसी फिनाले से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का एक वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों सितारे ढेरों मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
Aishwarya Rai ने खींची रणवीर सिंह की नाक
रणवीर सिंह और ऐश्वर्या राय के वीडियो (Ranveer Singh Aishwarya Rai) को रेडिट ने पोस्ट किया है। इस क्लिप में रणवीर सिंह काले रंग की फ्लोरल प्रिंट वाली जैकेट के साथ टोपी लगाए देखे जा रहे हैं। हालांकि एक्टर का चेहरा नहीं दिख रहा क्योंकि वो ऐश्वर्या राय से बात कर रहे हैं। ऐश की बात करें तो वो पिंक पैंथर्स की सफेद जर्सी में हमेशा की तरह बेहद हसीन नजर आ रही हैं। क्लिप में ऐश्वर्या, रणवीर से बात करती हुई कभी उनकी नाक पर चुटकी तो कभी कंधे को थपथपाती देखी जा रही हैं।
यहाँ पढ़िए – SRK Gift Suhana: शाहरुख खान ने बेटी सुहाना को दिया ये नायाब तोहफा, फैंस ने लुटाया प्यार
यहाँ पढ़िए – Kuttey Trailer: रॉ, इंटेंस और ह्यूमर से भरपूर है अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’, ट्रेलर ने बढ़ाया बज
इंटरनेट पर छाया Ranveer-Aishwarya का वीडियो
रणवीर सिंह-ऐश्वर्या राय का ये वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और फैंस इसपर दिल खोलकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक रेडिट यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’रणवीर सिंह इतने शांत क्यों दिखाई दे रहे हैं। यकीन मानिए दोनों की बॉन्डिंग एक भाई-बहन जैसी लग रही है। दूसरे ने लिखा,’ऐश बेहद क्यूट लग रही हैं और रणवीर तो मेरा दिल हैं।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’यह वास्तव में बहुत प्यारा है, मैं ऐसे समय में रणवीर से प्यार करता हूं।’ ऐसे ही तमाम यूजर्स ने वीडियो को क्यूट बताया है।
Aishwarya Rai-Ranveer Singh का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय हाल ही में हाई बजट, मल्टी स्टारर, साउथ फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन 1’ में नजर आई हैं। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो वो रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सर्कस’ से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने आ रहे हैं। ये मूवी 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें