Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

एक्स गर्लफ्रेंड संग स्क्रीन शेयर करेंगे रणबीर कपूर, इस प्रोजेक्ट में साथ आएंगे नजर

Ranbir Kapoor Deepika Padukone: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आजकल चर्चा में छाए हुए हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म ‘शमशेरा’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है।इसी बीच रणबीर कपूर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।   गौरतलब है कि फिल्मी पर्दे पर कुछ स्टार्स की जोड़ी खूब पसंद की जाती […]

Ranbir Kapoor Deepika Padukone: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आजकल चर्चा में छाए हुए हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म ‘शमशेरा’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है।इसी बीच रणबीर कपूर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

 

गौरतलब है कि फिल्मी पर्दे पर कुछ स्टार्स की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। उन्हीं में से एक है दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणबीर कपूर। स्टार्स की सिजलिंग केमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। कई मूवीज में रणबीर और दीपिका (Ranbir Deepika) अपना जलवा बिखेर चुके हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि फैंस को एक बार फिर ये जोड़ी साथ दिखाई देगी।

 


जानकारी के मुताबिक, दोनों ने एक ब्रांड एंडोर्समेंट डील साइन की है यानी वह एक विज्ञापन में साथ नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट हैं कि इसका निर्देशन पुनीत मल्होत्रा करने वाले हैं।आपको बता दें कि फिल्म ‘तमाशा’ के बाद दीपिका और रणबीर पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं।

बात करें वर्क फ्रंट की तो रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ को लेकर फैंस के बीच बज़ बना हुआ है वहीं उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी इसी साल रिलीज होने वाली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ दीपिका पादुकोण भी कैमियो करती नजर आएंगी। हालांकि मेकर्स ने अब तक इस खबर पर कोई बयान नहीं दिया है।

First published on: Jun 26, 2022 09:34 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.