-विज्ञापन-

शादी के बाद जल्द काम पर लौटेंगे रणबीर कपूर, इस दिन से शुरू करेंगे ‘एनिमल’ का पहला शेड्यूल?

Bollywood News In Hindi: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt) 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं। करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को शादी रचा ली जिसके बाद इस कपल ने अपने दोस्तो और करीबियों के लिए एक शानदार पार्टी रखी। इस पार्टी में कई नामी लोगों ने शिरकत की जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं अब रणबीर कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर जल्द ही ‘संदीप रेड्डी वांग’ (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि, रणबीर सिंह जल्द ही हिमाचल प्रदेश के मनाली में एनिमल के पहले शेड्यूल की शूटिंग को शुरू कर सकते हैं। रणबीर कपूर 22 अप्रैल से हिमाचल प्रदेश के मनाली में दो दिन शूटिंश करेंगे और इसके बाद वो मुंबई में एक हफ्ते तक शूटिंग करेंगे। वहीं, रणबीर कपूर सितंबर में फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग करेंगे।

आपको बता दें, इस फिल्म में रणबीर कपूर काफी दमदार लुक में नजर आएंगे, जिसमें के लिए उन्होंने कोच शिवोहम के मार्गदर्शन में ट्रेनी शुरू कर दी है। हाल में कोच के साथ उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने डाइट के बारे में बात कर रहे थे साथ ही उन्हें जिम्नास्टिक के लिए भी ट्रेनिंग दी जा रही है। फिल्म एनीमल में रणबीर के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अहम रोल में नजर आएंगी। फिल्म एनिमल से रणबीर कपूर और रश्मिका पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

वहीं, बात अगर रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘शमशेरा’ (Shamshera) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो अपने आधिकारों और आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ते हुए दिखेंगे। इसके साथ ही वो’ ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

 

Latest

Don't miss

Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन के Birthday पर मिलेगा आपको सरप्राइज, Pushpa 2 को लेकर आई Good News

Pushpa 2 Teaser: पुष्पा के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज की होड़ में है। पुष्पा 2...

Chaitra Navratri 2023 Wishes /Quotes: नवरात्रि पर करना है विश या लगाना है व्हॉट्सएप स्टेटस, तो पढ़ें ये आर्टिकल

Chaitra Navratri 2023 Wishes /Quotes: कल यानी 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। सनातन हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का बहुत...

Pathaan OTT Release: रातों की नींद उड़ाने आ रहा है पठान, आधी रात इस प्लेटफॉर्म पर आ रहे हैं शाहरुख खान

Pathaan OTT Release: स्क्रीन्स पर धमाल मचाने के बाद शाहरुख खान की पठान अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। इसके बाद एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here