---विज्ञापन---

घमंडी निकले Ranbir Kapoor! सेल्फी लेने पर फेंक दिया फैंस का फोन, वीडियो वायरल

Ranbir Kapoor Viral video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। लेकिन रणबीर कपूर को गुस्सा आ जाता है और वह फैंस का फोन फेंक देते हैं। अब रनबीर का ऐसा व्यवहार देख हर […]

Ranbir Kapoor Viral video
Ranbir Kapoor Viral video

Ranbir Kapoor Viral video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। लेकिन रणबीर कपूर को गुस्सा आ जाता है और वह फैंस का फोन फेंक देते हैं। अब रनबीर का ऐसा व्यवहार देख हर कोई हैरान हो गया है। सभी रणबीर कपूर को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

गुस्से से लाल हुए Ranbir Kapoor

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक शॉकिंग वीडियो सामने आया है। सामने आए वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक्टर के एक फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है। बार-बार कोशिश के बाद भी जब वह फोटो नहीं खींच पाता तो रणबीर कपूर को गुस्सा आ जाता है और वह उससे बोलते हैं, दिखा। इसके बाद फैंस उनके हाथ में फोन देता है और रणबीर उसका फोन पीछे फेंक देते हैं। वो लड़का देखता रह जाता है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।

ये भी पढ़ें:Pathaan BO Collection Day 3: ‘पठान’ ने दी ‘केजीएफ 2’ को मात, शाहरुख की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

ये भी पढ़ें:शाहरुख खान का जादू बरकरार, पठान ने दूसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई

लोगों के निशाने पर आए रणबीर कपूर

अब रणबीर कपूर का इस तरह का व्यवहार देख हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर लोग एक्टर को जमकर लताड़ लगा रहे हैं। कोई कह रहा है घमंडी है, तो कोई कह रहा पढ़ने शिक्षा की जरूरत है। बहरहाल, इस वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है ये तो बाद में ही पता चल पाएगा। हालांकि, कुछ यूजर्स का मानना है कि रणबीर कपूर इस वीडियो के जरिए कोई ऐड कर रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Jan 27, 2023 09:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.