---विज्ञापन---

Ranbir Kapoor Photo Viral: रणबीर कपूर के शरीर पर दिखे जख्म के निशान, शर्ट पर खून देख फैंस परेशान

Ranbir Kapoor Photo Viral: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के टॉप और दमदार एक्टर की लिस्ट में शामिल हैं। रणबीर कपूर ने कई सुपरहिट फिल्म दी है और अब वो एक बार फिर पर्दे पर तहलका मचाने वाले हैं, लेकिन अब एक उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखकर फैंस […]

Ranbir Kapoor Photo Viral:
Ranbir Kapoor Photo Viral:

Ranbir Kapoor Photo Viral: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के टॉप और दमदार एक्टर की लिस्ट में शामिल हैं। रणबीर कपूर ने कई सुपरहिट फिल्म दी है और अब वो एक बार फिर पर्दे पर तहलका मचाने वाले हैं, लेकिन अब एक उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखकर फैंस हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे है और उनसे उनका हाल-चाल जान रहे हैं। देखिए वायरल फोटो।

सोशल मीडिया पर छाई फोटो

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि उनके शरीर पर जख्म के निशान हैं और उनकी शर्ट पर खून दिख रहा है। फोटो के सामने आते ही फैंस परेशान हो गए है और सच जानने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। लेकिन हम आपको बता दें, ये फोटो फिल्म ‘एनिमल’ के सेट की है। दरअसल, रणबीर कपूर फिल्म का सीन शूट कर रहे हैं और सेट से ही ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

और पढ़िएRicha Chadha Apology: ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना का अपमान करने वाले आरोप पर तोड़ी चुप्पी, दी ये सफाई

फोटो देखकर फैंस हुए परेशान

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की खून से लथपथ फोटो देखकर फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया और वो परेशान होने लगे हैं। रणबीर कपूर जल्द ही रणबीर कपूर फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगे जिसमें रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अहम रोल में दिखाई देंगी। फिल्म ‘एनिमल’ में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं।

और पढ़िए –Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने पत्नी के टैलेंट पर उठाए सवाल! आखिर क्या होगा कटरीना कैफ का रिएक्शन

एक्टर का वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फैन फॉलोइंग काफी शानदार है। फैंस उनकी एक्टिंग के भी दीवाने हैं। हाल ही में वो फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में नजर आए थे। इस फिल्म में वो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ अहम रोल में दिखाए गए थे। वहीं  वो फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) में दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर हाई बज बना हुआ है और कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित होगी। वहीं अब देखना है कि ये फिल्म पर्दे पर कितना तहलका मचाती है और बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार करती है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 24, 2022 12:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.