Ranbir Kapoor First Salary: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म शमरेशा को लेकर काफी चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। एक तरह जहां फिल्म तो वहीं दूसरी और एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में है।
इसी बीच एक्टर ने अपनी पहली कमाई को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने अपनी पहली पगार (Ranbir Kapoor first paycheck) का क्या किया था। नीतू कपूर और ऋषि कपूर के लाडले को पहली सैलरी के रूप में मात्र 250 रुपये मिले थे।
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया और बताया कि 1996 में आई फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ से उन्हें ये पैसे मिले थे। एक्टर ने बताया कि पहली पगार थी तो ‘एक अच्छे लड़के की तरह’ उन्होंने इसे अपनी मां नीतू कपूर के चरणों में रख दिया था। रणबीर ने आगे बताया कि मां ने जैसे ही उसे देखा तो वह अपने आंसू रोक नहीं पाई और रोने लगी।
उन्होंने कहा कि ये उन फिल्मी पलों में से एक था, जिसे मैंने रीयल लाइफ में निभाया। रणबीर ने साल 1996 में आई राजीव कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ से सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था। फिल्म में उनके पापा ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित ने लीड रोल निभाया था।
एक्टर कि फिल्म शमशेरा की बात करें तो इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर लगभग चार साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक संजू में नजर आए थे। रणबीर कपूर इसके अलावा फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर के अपोजिट उनकी वाइफ आलिया भट्ट हैं। वहीं, रणबीर फिल्म एनिमल में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे।