Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Ranbir Kapoor: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिश्ते को Ranbir Kapoor ने कर दिया Confirm? किया जबरदस्त इशारा

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने अफेयर की खबरों की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। इन अफवाहों के बीच अब एक्टर रणबीर कपूर ने भी कुछ ऐसा कह दिया है जिसने इन अटकलों को और बढ़ा दिया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक टॉक शो के दौरान […]

Ranbir Kapoor:

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने अफेयर की खबरों की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। इन अफवाहों के बीच अब एक्टर रणबीर कपूर ने भी कुछ ऐसा कह दिया है जिसने इन अटकलों को और बढ़ा दिया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक टॉक शो के दौरान रणबीर ने आदित्य रॉय कपूर को लेकर एक इशारा किया। शो में रणबीर कपूर ने कहा आदित्य एक लड़की को पसंद करता है जिसका नाम ‘A’ से है।

रणबीर कपूर ने किया इशारा (Ranbir Kapoor)

आपको बता दें कि, आदित्य रॉय कपूर के अफेयर पर बात करते हुए शो की होस्ट ऐश्वर्या ने जब रणबीर से कहा कि आदित्य हमेशा मेरे आसपास रहते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए रणबीर ने कहा कि, मुझे नहीं पता कि वो तुम्हारे आसपास रहना चाहता है या नहीं लेकिन मुझे पता है कि आदित्य एक लड़की को पसंद करता है, जिसका नाम ‘A’ लेटर से शुरू होता है। बस फिर क्या था रणबीर की इस बात से फैंस को लगभग ये कंफर्म हो गया कि आदित्य जिस लड़की को पसंद करते हैं वो कोइ और नहीं बल्कि अनन्या पांडे ही हैं।

करण जौहर ने भी दिया था क्लू

रणबीर कपूर से पहले आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिश्ते को लेकर करण जौहर भी इशारा कर चुके हैं। करण ने अपने शो ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ में दोनों को लेकर हिंट दिया था। इसके बाद कृति सेनन की दिवाली पार्टी से दोनों की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों काफी करीब नजर आ रहे थे। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है।

अनन्या और आदित्य की आने वाली फिल्में

वहीं बात करें वर्कफ्रंट कि तो अनन्या पांडे को आयुष्मान खुराना के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2’ में देखा जाएगा। एक्ट्रेस के पास दो और प्रोजेक्ट्स भी हैं। वो विक्रमादित्य मोटवानी की निगरानी में भी एक फिल्म करेंगी। इसके अलावा उनकी दूसरी मूवी का नाम Call Me Bae है। वहीं आदित्य रॉय कपूर की बात करें तो उन्हें आखिरी बार मृणाल ठाकुर के साथ ‘गुमराह’ में देखा गया था। फिलहाल एक्टर ‘द नाइट मैनेजर सीजन 2’ की शूटिंग में बिजी हैं।

First published on: May 16, 2023 04:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.