Ranbir Alia Wedding: नीतू कपूर ने रणबीर-आलिया की मेहंदी पर किया था इस गाने पर डांस, वीडियो वायरल
मुंबई। बॉलीवुड का एक और कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। चूड़ा सेरेमनी से लेकर हल्दी सेरेमनी की सभी रस्में पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को रालिया की मेहंदी सेरेमनी हुई है जिसकी कुछ डिटेल्स सामने आई है। इसी बीच रणबीर की मम्मी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का सोशल मीडिया पर डांस की रिहर्सल करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और रणबीर कपूर के गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।
नीतू कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने बेटे रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के फेमस गाने 'घाघरा' पर डांस करती हुई दिखाई दीं। इस वीडियो में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के साथ एक कोरियोग्राफर मास्टर राजेंद्र सिंह भी नजर आ रहे हैं। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि जब भी कपूर खानदान में कोई फंक्शन होता है तो राजेंद्र सिंह ही सभी को डांस सिखाते हैं। नीतू कपूर को देखकर इतना तो साफ है कि वो अपने बेटे की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहीं।
वीडियो में एक्ट्रेस एक-एक स्टेप को बेहतरीन तरीके से करने की कोशिश कर रही हैं। इस डांस रिहर्सल वीडियो से ये साफ जाहिर हो रहा है कि कल मेहंदी सेरेमनी में नीतू कपूर ने बेटे के इसी गाने पर डांस किया है। सिर्फ नीतू ही नहीं कपूर परिवार के सदस्यों ने कई गानों पर अपनी डांस परफॉर्मेंस दी थी।
देर शाम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी में कई गानों से ये शाम सजी थी। इनमें मेहंदी है रचने वाली, ढोलिडा, क्यूटी पाई, तेनू लेके जावा जैसे गानों के नाम शामिल थे। इन गानों पर थिरकने वाले सदस्यों में रणबीर की कजन सिस्टर्स करीना कपूर, करिश्मा कपूर, एक्टर की बुआ रीमा जैन, मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा साहनी के नाम सामने आए हैं। यही नहीं खबरे हैं कि, मेहंदी रस्म के दौरान आलिया के गाने दिलबरो की भी गूंज सुनाई दी थी। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी अब से थोड़ी देर में होने जा रही है। शादी की तैयारिया अब पूरी हो चुकी हैं। दोनों पंजाबी रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबर है कि आज 2:00 बजे दोनों शादी कर पति-पत्नी बन जाएंगे।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.