---विज्ञापन---

Ranbir Aditya Video: रणबीर कपूर ने आदित्य रॉय कपूर को किया किस, यूजर्स बोले- दोस्ताना 3

Ranbir Aditya Video: शुक्रवार की शाम मुंबई में एक अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किया गया, जिसमे कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की। वहीं इसमे एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी शामिल हुए। इस दौरान रणबीर कपूर की मुलाकात अपने दोस्त अपने और एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) से हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर […]

Ranbir Aditya Video: शुक्रवार की शाम मुंबई में एक अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किया गया, जिसमे कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की। वहीं इसमे एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी शामिल हुए। इस दौरान रणबीर कपूर की मुलाकात अपने दोस्त अपने और एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) से हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दोनों ने अपनी शानदार मौजूदगी से फैंस को ‘ये जवानी है दीवानी’ (Yeh Jawaani Hai Deewani) के दिनों की याद किया। आदित्य रॉय कपूर और रणबीर कपूर ने साल 2013 में अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में साथ काम किया था। इनकी दोस्ती ने सबका दिल जीत लिया था। दोनों जब एक इवेंट में पहुंचें तो रणबीर ने आदित्य को स्टेज पर बुलाया और गले लगाया।

और पढ़िए –पूरी तैयारी के बाद भी रद्द हुआ सोनम कपूर की गोद भराई का फंक्शन, जानें वजह

इतना ही नहीं रणबीर ने आदित्य को पप्पी भी दी। ऐसे में रणबीर और आदित्य कपूर का ब्रोमांस देख एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा ‘बॉलीवुड के 2 मोस्ट हैंडसम एक्टर’। दूसरे ने लिखा ‘दोनों इंडस्ट्री के मोस्ट स्टाइलिश जेंटलमैन हैं’। तो वहीं एक ने लिखा फिल्म के ‘बनी’ और अवी’।

और पढ़िए –राहुल खन्ना ने 50 साल की उम्र में शेयर की न्यूड फोटो, मलाइका ने किया ये कमेंट

बता दें कि रणबीर कपूर स्टारर ‘शमशेरा’ 22 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ रणबीर का दमदार अंदाज देखने को मिलने वाला है। ‘शमशेरा’ के अलावा रणबीर फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ में नजर आएंगे जो 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पहली बार आलिया के साथ रणबीर स्क्रीन पर नजर आएंगे।

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

First published on: Jul 16, 2022 12:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.