Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Neetu Dedicated To Rishi Kapoor: बेटे रणबीर की शादी का ख्वाब हुआ पूरा, नीतू ने ऋषि कपूर को याद कर साझा की तस्वीर

मुंबई। बॉलीवुड के न्यूली वेड्स कपल रणबीर-आलिया (Ranbir-Alia) हाल ही में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद नई दुल्हन आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति रणबीर कपूर के साथ तस्वीरों की सीरीज शेयर की थी। इन तस्वीरों में रणबीर और आलिया के बीच की शानदार […]

मुंबई। बॉलीवुड के न्यूली वेड्स कपल रणबीर-आलिया (Ranbir-Alia) हाल ही में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद नई दुल्हन आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति रणबीर कपूर के साथ तस्वीरों की सीरीज शेयर की थी। इन तस्वीरों में रणबीर और आलिया के बीच की शानदार केमिस्ट्री दिख रही है। जहां, आलिया ने फेमस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से आइवरी कलर की साड़ी पहनी थी। वहीं, रणबीर सफेद शेरवानी और सफेद पगड़ी में नजर आए। इस लुक में आलिया किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। बता दें कि जब से रालिया की शादी हुई है तभी से सेलेब्स और फैंस की शुभकामनाओं की तो झड़ी लग चुकी है। इसी सिलसिले में मां नीतू कपूर ने भी 15 अप्रैल 2022 को बेटे रणबीर के साथ का एक फोटो शेयर किया है, जिसकों उन्होंने कपूर साहब यानि ऋषि कपूर को डेडिकेट किया है।

फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि नीतू कपूर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘ये तस्वीर कपूर साहब (ऋषि कपूर) को समर्पित है, आज आपकी इच्छा पूरी हो गई है’। इस तस्वीर के जरिए फैंस भी ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे यकीन हैं कि आज आपके प्रिय कपूर साहब बहुत खुश हो रहे होंगे’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘नीतू जी ऋषि सर बहुत खुश हो रहे होंगे और हम भी बहुत खुश हैं’।

आखिर में बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी शादी पर केक काटने के बाद वाइन के ग्लास से चीयर्स किया था। ऐसा ही कुछ नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने भी अपनी शादी में किया था, जिसकी झलक नीतू ने अपने इंस्टा हैंडल पर स्टोरी शेयर कर दिखाई है। नीतू ने अपनी शादी और रणबीर-आलिया की शादी का एक कोलाज बनाकर पोस्ट किया है, जिसमें दोनों जोड़े वाइन के ग्लास उठाते हुए अपनी शादी का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

 

First published on: Apr 15, 2022 12:25 PM