TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Ralia Viral Photo: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को ऐसे किया था प्रपोज, प्राइवेट तस्वीर लीक

Ralia Viral Photo: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल के वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें लंबे समय तक सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। वहीं अब आलिया मां भी बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जिनका नाम ‘राहा कपूर’ रखा […]

Ralia Viral Photo: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को ऐसे किया था प्रपोज, प्राइवेट तस्वीर लीक
Ralia Viral Photo: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल के वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें लंबे समय तक सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। वहीं अब आलिया मां भी बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जिनका नाम 'राहा कपूर' रखा है। वहीं अब रणबीर के जरिए आलिया को प्रपोज किए जाने की तस्वीर भी इंटरनेट पर लीक हो गई है। वायरल फोटो में रणबीर घुटनों पर बैठकर आलिया को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।

Ranbir Alia Viral Video

वायरल हो रही पहली फोटो में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाथ में सगाई की रिंग का बॉक्स पकड़े नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्हें घुटनों पर बैठे देखा जा सकता है। ये पिक्चर रालिया के अफ्रीका सफारी वेकेशन की है। पिक्चर में रणबीर कपूर ब्लू शर्ट और बेज कार्गो पैंट में घुटनों पर बैठ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को प्रपोज करते देखे जा रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट ऑलिव ग्रीन स्वेट शर्ट और बेज कार्गो पैंट में ब्लश करती नजर आ रही हैं। और पढ़िएkareena kapoor: नए साल में करीना ने शेयर की अपनी तस्वीरें, फैंस फिदा

प्रपोजल देख फैंस को आया प्यार 

तस्वीर को एक दोस्त ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है,'दोस्तों मेरे आंख में आंसू है।' वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा है, 'रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को प्रपोज किया था, यह फोटो तब की है।' हाल ही में नीतू कपूर ने भी एक पिक्चर साझा की थी। इस फोटो में रणबीर और आलिया एक दूसरे को गले लगाकर स्माइल करते नजर आए थे। इस तस्वीर में भी रणबीर के हाथ में रिंग बॉक्स देखा जा सकता है। और पढ़िएAnimal First Look Poster: ‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, खतरनाक लुक में दिखे रणबीर कपूर

जनवरी के महीने में प्रपोज, अप्रैल में शादी 

बताते चलें कि रणबीर और आलिया ने शादी के बंधन में बंधने के बाद भी अपने रोमांटिक प्रपोजल पर चुप्पी साधी हुई है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि ये जोड़ा जनवरी के महीने में अफ्रीकन सफारी पर गया था उसी दौरान एक्टर ने अपनी लेडी लव को शादी के लिए प्रपोज किया। फिर क्या था आलिया ने प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया और दोनों ने 14 अप्रैल को अपने मुंबई स्थित घर में शादी रचा ली। आलिया ने शादी के बाद 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.