TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Rajpal Yadav Case: कानूनी पचड़े में फंसे राजपाल यादव, लगा धोखाधड़ी का आरोप

 Rajpal Yadav Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को लेकर एक बड़ी खबर सामन आ रही है। एक्टर अब वह कानूनी पचड़े में फंसते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, उनपर 20 लाख रुपये का धोखाधड़ी का आरोप है, जिसके बाद इंदौर पुलिस ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है। कहा है कि ऐक्टर को […]

 Rajpal Yadav Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को लेकर एक बड़ी खबर सामन आ रही है। एक्टर अब वह कानूनी पचड़े में फंसते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, उनपर 20 लाख रुपये का धोखाधड़ी का आरोप है, जिसके बाद इंदौर पुलिस ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है। कहा है कि ऐक्टर को 15 दिन के अंदर पुलिस के सामने पेश होना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरिंदर सिंह नाम के एक बिल्डर ने ऐक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। बताया था कि एक्टर ने उनके बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में सपोर्ट करने और आगे बढ़ाने के लिए 20 लाख रुपये लिए थे, लेकिन एक्टर ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। उल्टा जब सुरिंदर पैसे मांगने के लिए उनके पास गए तो राजपाल यादव गायब हो गए। यहां तक की उन्होंने फोन तक उठाना बंद कर दिया था। पैसे वापस न मिलने से परेशान बिल्डर ने एक्टर के खिलाफ केस कर दिया। तुकोगंज थाने में कम्प्लेन फाइल कर दी। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। नोटिस जारी कर राजपाल यादव को 15 दिन के अंदर पेश होने के लिए कहा। आपको बता दें इससे पहले भी एक्टर का नाम कई बार पुलिस केस में आ चुका है। साल 2010 में राजपाल यादव एक फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे थे। इसका नाम 'अता-पता लापता' था। इसे बनाने के लिए उन्होंने एक व्यक्ति से 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था और जल्द वापस करने का वादा किया था। लेकिन जब वह इस रकम को लैटा नहीं पाए, तो लोन देने वाला व्यक्ति कोर्ट पहुंच गया। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार Zee5 पर रिलीज हुई 'अर्ध' में वह रुबीना दिलैक के पति का रोल करते नजर आए थे। इसमें इन दोनों के अलावा हितेन तेजवानी भी थे। इससे पहले वह 'भूल भुलैया 2' में छोटा पंडित की भूमिका में दिखाई दिए थे।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.