Raghav Juyal: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी दंगल बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्मों में से एक है. वहीं, नितेश दूसरी फिल्म रामायण की तैयारी कर रहे हैं. इस मूवी में रणबीर कपूर और साई पल्लवी लीड रोल में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म होने वाली है. वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि इस मूवी से विक्रांत मैसी को बाहर कर दिया गया और उनके स्थान पर राघव जुयाल ने एंट्री ली है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
राघव जुयाल निभाएंगे ये रोल
दरअसल, वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक राघव जुयाल रामायण में नजर आने वाले हैं. वह फिल्म में रावण के बड़े बेटे मेघनाद(इंद्रजीत) के किरदार में दिखाई देंगे. जानकारी के मुताबिक विक्रांत मैसी पहले इस रोल को करने वाले थे, लेकिन किन्ही कारणों से वह फिल्म से बाहर हो गए. विक्रांत के साथ बात न बनने पर राघव को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया था, जिसके बाद वो राजी हो गए. वो जल्द ही अपने रोल की शूटिंग शुरू करेंगे.
---विज्ञापन---
दूसरे पार्ट में दिखेंगे राघव जुयाल
राघव जुयाल भले ही अब इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे. लेकिन वह फिल्म के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे. रामायण 1 इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी और इसकी दूसरा पार्ट साल 2027 में सिनेमाघरों में आएगा.
---विज्ञापन---
इतने करोड़ के बजट में बन रही है रामायण
जैसा कि फिल्म दो हिस्सों में बन रही है, तो प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि दो पार्ट में बनने वाली इस फिल्म में 4000 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं. इस तरह से यह भारत की सबसे महंगी फिल्म है. इससे पहले किसी भी मूवी के लिए मेकर्स ने इतना पैसा खर्च नहीं किया है.
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
बता दें कि रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा यश रावण के रोल में दिखाई देंगे. वहीं, सनी देओल, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे.
यह भी पढ़ें- एक छोटी-सी बंदूक और सोशल मीडिया पर भूचाल! ‘धुरंधर’ और आदित्य धर की डिटेल ने उड़ाया इंटरनेट