Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Pyaar Hota Kayi Baar Hai Song: ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का नया गाना रिलीज, रणबीर कपूर ने पढ़ाया मॉडर्न प्यार का पाठ

Pyaar Hota Kayi Baar Hai Song: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को फैंस का बेसब्री से इंतजार है। इस मूवी में पहली बार रणबीर और श्रद्धा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दिखने वाली है। बीते दिन इसका पहला गाना ‘तेरे प्यार में’ रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया। […]

Pyaar Hota Kayi Baar Hai Song: 'तू झूठी मैं मक्कार' का नया गाना रिलीज, रणबीर कपूर ने पढ़ाया मॉडर्न प्यार का पाठ
Pyaar Hota Kayi Baar Hai Song: 'तू झूठी मैं मक्कार' का नया गाना रिलीज, रणबीर कपूर ने पढ़ाया मॉडर्न प्यार का पाठ

Pyaar Hota Kayi Baar Hai Song: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को फैंस का बेसब्री से इंतजार है। इस मूवी में पहली बार रणबीर और श्रद्धा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दिखने वाली है। बीते दिन इसका पहला गाना ‘तेरे प्यार में’ रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया। वहीं अब इसका दूसरा गाना ‘प्यार होता कई बार है’ रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

‘प्यार होता कई बार है’ सॉन्ग रिलीज (Pyaar Hota Kayi Baar Hai Song)

‘तू झूठी मैं मक्कार’ के नए गाने ‘प्यार होता कई बार है’ (Pyaar Hota Kayi Baar Hai) के जरिए रणबीर कपूर लोगों को मैसेज दे रहे हैं कि प्यार कई बार हो सकता है। इस दौरान एक्टर का स्वैग भरा अंदाज भी फैंस को काफी फैशनेट कर रहा है। बताते चलें कि इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं। फैंस गाने की क्लिप पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:Kiara Advani Brother: कियारा की संगीत में भाई मिशाल आडवाणी ने जमाई महफिल, सामने आया वीडियो

Pyaar Hota Kayi Baar Hai गाने की यूट्यूब पर धूम 

‘प्यार होता कई बार है’ गाने को टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट से साझा किया गया है। गाने को अबतक 1.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही तकरीबन दो लाख लोगों ने इसपर लाइक का बटन दबा प्यार बरसाया है।

ये भी पढ़ें:Shehzada Poster: कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ का पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Tu Jhoothi Main Makkaar की रिलीज डेट 

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkaar) इस साल 8 मार्च को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की फ्रेश केमिस्ट्री को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। इसे लव रंजन ने डायरेक्ट किया है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Feb 10, 2023 05:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.