Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

पंजाबी सिंगर AP Dhillon अस्पताल में भर्ती, फैंस परेशान

Punjabi Singer Ap Dhillon news: मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लन (Ap Dhillon) से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सिंगर के साथ एक हादसा हो गया है, जिसके बाद वो हॉस्पिटल में भर्ती हो गए हैं। इस खबर के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं। सिंगर ने दी घटना की जानकारी […]

AP Dhillon
AP Dhillon hospitalized

Punjabi Singer Ap Dhillon news: मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लन (Ap Dhillon) से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सिंगर के साथ एक हादसा हो गया है, जिसके बाद वो हॉस्पिटल में भर्ती हो गए हैं। इस खबर के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं।

सिंगर ने दी घटना की जानकारी

एपी ढिल्लन ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस से साझा की है। सिंगर अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘कैलिफोर्निया में मेरे सभी फैंस को ये बताने में दिल टूट रहा है कि SF और LA में मेरे शोज पोस्टपोन किए जा रहे हैं, क्योंकि टूर के दौरान मैं अचानक घायल हो गया हूं। मैं ठीक हूं। मैं जल्द ही पूरी तरह से रिकवर हो जाऊंगा। हालांकि, मैं इस समय परफॉर्म करने में असमर्थ हूं। मैं आप सभी से जल्द मिलने के लिए बेकरार हूं।

फैंस परेशान

सिंगर द्वारा इस घटना की जानकारी देने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं और सभी उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। एपी ढिल्लन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर करके फैंस को अपनी इंजरी की दुखद खबर दी है। सिंगर और रैपर एपी ढिल्लन अपनी पोस्ट में अस्पताल के बेड पर जख्मी हालत में लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, एपी ढिल्लन ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि आखिर ये हादसा हुआ कैसे।

फैंस से मांगी माफी?

इसके साथ ही एपी ढिल्लन ने अपने पोस्ट में फैंस से माफी भी मांगी है और कहा, ‘मेरी वजह से आपको किसी भी तरह की परेशानी हुई हो तो उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। कुछ ही हफ्तों में आपसे मिलूंगा। आपके टिकट्स नए शेड्यूल किए गए शोज के लिए वैलिड रहेंगे’।

First published on: Nov 01, 2022 02:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.