Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन, गुस्साए लोगों ने फूंके पोस्टर्स, देखिए

लगता है कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिगी चोप्स इन दिनों एक नए विवाद में फंसी हुई है। जिसके चलते अब लग रहा है कि मामला बढ़ता ही जा रहा है।  उनके सीरियल क्ववाटिको में भारतीयों को आतंकवादी दिखाए जाने पर लोग लगातार उनका विरोध […]

लगता है कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिगी चोप्स इन दिनों एक नए विवाद में फंसी हुई है। जिसके चलते अब लग रहा है कि मामला बढ़ता ही जा रहा है।  उनके सीरियल क्ववाटिको में भारतीयों को आतंकवादी दिखाए जाने पर लोग लगातार उनका विरोध कर रहे हैं। क्वांटिको के तीसरे सीजन 'द ब्लड ऑफ़ रोमियो' में भारतीयों को आतंकी के तौर पर दिखाया गया है। सीन में कुछ भारतीय 'मैनहट्टन' में बम धमाका प्लान करते हैं। 

ऐसा करके वो बम धमाके के आरोप में पाकिस्तान को फंसाना चाहते हैं। पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्ते को बिगाड़ना चाहते हैं। क्वांटिको सीरिज में प्रियंका के जिस सीन पर विवाद हुआ है उसमें वो एक आतंकी की पहचान कर रही हैं. उस दौरान वो कहती हैं- 'इसने गले में रुद्राक्ष पहना है। ये पाकिस्तानी नहीं है. यह भारतीय राष्ट्रवादी है और पाकिस्तान के खिलाफ साजिश कर रहा है। इसके बाद से उनका लगातार विरोध हो रहा है। 

हाल ही में दिल्ली में जमकर इसका विरोध किया गया है। लोगों ने जमकर प्रियंका पर नाराजगी जाहिर की है। गुस्साए लोगों ने प्रियंका की अमेरिकन टीवी सीरीज क्वाटिंको के पोस्टर्स को जलाया है। पोस्टर्स को जलाकर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया है। इसके अलावा उन्होने नारेबाजी भी की है। लोगों ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट के बाहर उनके और उनके शो के पोस्टर्स जलाए । साथ ही पोस्टर्स पर लिखा है कि प्रियंका एक आतंकवादी हैं उन्हें पाकिस्तान भेजो। 

बता दें कि हाल ही में करणी सेना ने भी प्रियंका को देश द्रोही करार दे दिया था। वहीं इस मामले में प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया । लोगों ने लगा कि एक भारतीय होने के नाते वो अपने सीरियल में ऐसा सीन कैसे कर सकती हैं। प्रियंका इस मामले में सोशल मीडिया पर माफी भी मांग चुकी है। उन्होंने कहा था कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है। इसके अलावा ‘क्वांटिको’ को प्रोड्यूस करनेवाली एबीसी स्टूडियोज ने भी इस पर माफी मांग ली है। फिलहाल देखते हैं कि ये मामला कब शांत होता है।

First published on: Jun 11, 2018 03:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.