TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Nitin Manmohan Hospitalized: प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

Nitin Manmohan Hospitalized: नितिन मनमोहन (Nitin Manmohan) सिनेमा जगत के जानें-मानें फिल्म प्रोड्यूसर हैं। वहीं अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं, जिसे सुनकर सितारों के साथ-साथ फैंस भी परेशान हो गए है। जानकारी मिल रही हैं कि प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन को हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया […]

Nitin Manmohan Hospitalized
Nitin Manmohan Hospitalized: नितिन मनमोहन (Nitin Manmohan) सिनेमा जगत के जानें-मानें फिल्म प्रोड्यूसर हैं। वहीं अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं, जिसे सुनकर सितारों के साथ-साथ फैंस भी परेशान हो गए है। जानकारी मिल रही हैं कि प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन को हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज जारी है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं।

अस्पताल में इलाज जारी

नितिन मनमोहन (Nitin Manmohan) को लेकर जानकारी मिल रही हैं कि 3 दिसंबर की शाम को उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उनको कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल (Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital) में भर्ती करवाया गया। वहीं ये भी खबर है कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।  डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत का ध्यान रख रही हैं और उन्हें जल्द ठीक करने की कोशिश कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि, 'इलाज का असर तो हो रहा है, लेकिन वो अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।’  

अक्षय खन्ना पहुंचे अस्पात

नितिन मनमोहन (Nitin Manmohan) की ये खबर सुनते ही बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। अक्षय खन्ना ने नितिन मनमोहन के साथ कई फिल्में की हैं। बताया जाता है कि नितिन मनमोहन और अक्षय खन्ना का बॉन्ड काफी शानदार हैं। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं, दोनों ने एक साथ काफी समय साथ बिताया है। वहीं अक्षय खन्ना और नितिन मनमोहन ने साथ में 'गली गली चोर है', 'दीवानगी' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। इतना ही नहीं कई और सितारे भी उनके परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं।  

सिनेमा में दी ये सुपरहिट फिल्में

नितिन मनमोहन (Nitin Manmohan) को लेकर कई सितारों ने उनका हाल जानने के लिए उनके घर फोन भी किया। आपको बता दें, वो फेमस विलेन मनमोहन के बेटे हैं, जिन्होंने ब्रह्मचारी, गुमना जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं नितिन मनहोमन ने सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी है जिसमें 'बोल राधा बोल', 'दस', 'लाडला' शामिल है। वहीं नितिन मनमोहन को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और सभी उनके घर वापस लौटने की कामना कर रहे हैं। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.