अब खबर आ रही है कि प्रियंका ने एक औऱ फिल्म साइन कर ली है। जी हां, खबरों के मुताबिक प्रियंका ने अब विशाल भार्द्वाज की फिल्म साइन कर ली है। हाल ही में एक रिपोर्ट के मुताबिक इस खबर को खुद विशाल ने कंफर्म किया है। उन्होंने कहा कि, हां मैंने और प्रियंका ने साथ में काम करने का फैंसला किया है। हम साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म पर काम 2019 में शुरू होगा। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिल्म शेक्सपियर के कॉमेडी नॉवेल Twelfth Night पर बेस्ड होगी।
इस वक्त फिल्म की बाकी चीजो पर काम चल रहा है। ऐसे में लग रहा है कि शायद प्रियंका को सलमान की भारत छोड़न का थोड़ा पछतावा जरूर होगा। इसीलिए वो अब वो अपने बाकी बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान दे रही है। विशाल भार्दाज फिलहाल तो पटाखा फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसके बाद ही कहीं वो प्रियंका के साथ काम शुरू कर पाएंगे। इससे पहले विशाल और प्रियंका सात खून माफ में साथ काम कर चुके हैं।