Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

प्रियंका की बेस्ट फ्रेंड तमन्ना ने शेयर की अनदेखी तस्वीर,निक के लिए लिखा नोट

Priyanka Wish Nick: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) संग शादी रचाई। कल यानी की 16 सितंबर को निक ने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस खास दिन पर प्रियंका ने उनके लिए शानदार पार्टी रखी। वहीं रिश्तेदारों, सितारों और फैंस ने निक को जन्मदिन की […]

Priyanka Wish Nick: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) संग शादी रचाई। कल यानी की 16 सितंबर को निक ने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस खास दिन पर प्रियंका ने उनके लिए शानदार पार्टी रखी। वहीं रिश्तेदारों, सितारों और फैंस ने निक को जन्मदिन की बधाई दी लेकिन अब प्रियंकी बेस्ट फ्रेंड तमन्ना दत्त (Tamanna Dutt) ने निक को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

यहाँ पढ़िए –  मौनी रॉय ने सासू मां पर लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया बर्थडे विश

तमन्ना दत्त ने शेयर की खास फोटो

दरअसल, तमन्ना दत्त ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो प्रियंका और निक के साथ नजर आ रही हैं। इसी के साथ उनकी बेटी मालती (Malti) भी देख रही हैं जिसे प्रियंका ने अपनी गोदी में ले रखा है। वहीं बेटी के चेहरे को छिपा दिया है लेकिन सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को मिल रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए तमन्ना ने निक जोनस के लिए एक कैप्शन भी लिखा है।

खास अंदाज में किया निक को विश

निक को बर्थ विश करते हुए तमन्ना ने ‘Happiest Birthday Jiju! Miss You Guys’ लिखा। इसी के साथ दिल वाले इमोजी भी शेयर किए। आपको बता दें, प्रियंका ने निक को काफी लंबे समय तक डेट किया जिसके बाद दोनों ने शादी रचाई। वहीं प्रियंका अभी पति निक के साथ विदेश में ही रहती हैं। प्रियंका अक्सर निक के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आते है।

यहाँ पढ़िएइन सितारों ने पर्दे पर निभाया पीएम मोदी का किरदार, नाम पर भी बनी फिल्म

इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका

आपको बता दें, प्रियंका की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। एक्ट्रेस का हर स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता है और यही वजह है कि वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं और वो एक बार फिर जल्द ही पर्दे पर नजर आएंगी। एक्ट्रेस फिल्म ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसी के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ अहम रोल में होंगी। वहीं अब फैंस उन्हें एक बार फिर पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

यहाँपढ़िए –बॉलीवुड सेजुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभीdownload करें

First published on: Sep 17, 2022 09:05 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.