बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों को लेकर खूब खबरों में है। प्रियंका जल्द ही अमेरिकी बॉयफ्रैंड निक जोनस से शादी करने जा रही है। हाल ही में प्रियंका का ब्राइडल शॉवर हुआ है। इस ब्राइडल शॉवर के खूब चर्चे हुए हैं। न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के लिए ब्राइडल शॉवर पार्टी रखी गई। इस मौके पर प्रियंका ने अपने विदेशी दोस्तों और निक की फैमली के साथ जमकर मस्ती की।
इतनी ही नहीं प्रियंका ने अपनी सासू मां यानी निक की मम्मी के साथ इस पार्टी में जमकर डांस भी किया। इस ब्राइडल शॉवर की पार्टी को प्रियंका ने टिफनी एंड को में रखा। इस प्री वेडिंग सेरेमनी में प्रियंका व्हाइट स्ट्रेपलेस मारचेसा ड्रेस में इतनी खुश थीं। वहीं इस पार्टी में प्रियंका ने टिफनी की ज्वैलरी को पहना था। इस डायमंड नेक्लेस ज्वैलरी की कीमत अगर आप जानेंगे तो होश ही उड़ जाएंगे। प्रियंका ने जो ज्वैलरी पहनी थी उसकी करीब 7 करो़ड से ज्यादा बताई जा रही है।
जी हां, रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका ने जो ज्वैलरी पहनी थी उसकी कीमत लगभग $1 मिलियन से ज्यादा यानि कि 7 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। वहीं इसके अलावा प्रियंका की व्हाइट स्ट्रेपलेस मारचेसा ड्रेस 5995 डॉलर यानि 4,39,583 रुपए की बताई जा रही है। इसके साथ ही बात करें उनके फुटवीयर्स की तो इस ड्रेस सपोर्ट करने के लिए प्रियंका ने न्यूड किटन हील्स पहनी हुई थी। इस रेड सोल हील्स की कीमत 725 डॉलर यानि 53,160 रुपए बताई जा रही हैं। प्रियंका इन आउटफिट्स में बेहद स्टनिंग दिखाई दे रही थी। वहीं ऐसे में प्रियंका का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन देखने के बाद तो साफ है कि उनकी शादी में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में होगी।