Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

एंवेजर्स डायरेक्टर संग काम करेंगी प्रियंका, मार्वल स्टूडियो की फिल्म में बनेंगी सुपरगर्ल !

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस से शादी कर अपनी वेडिंग लाइफ को इंजॉय कर रही है। सब जानते हैं कि पीसी एक ग्लोबल आइकन हैं। बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी पीसी का जलवा बरकरार है। विदेशों में भी प्रियंका खूब पसंद जाती हैं। साथ ही उनकी हॉलीवुड […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस से शादी कर अपनी वेडिंग लाइफ को इंजॉय कर रही है। सब जानते हैं कि पीसी एक ग्लोबल आइकन हैं। बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी पीसी का जलवा बरकरार है। विदेशों में भी प्रियंका खूब पसंद जाती हैं। साथ ही उनकी हॉलीवुड फिल्मों को भी लोग पसंद करते हैं। वहीं हाल ही में हॉलीवुड के एक डायरेक्टर ने कुछ ऐसा कह दिया है कि जिससे ऐसा लग रहा है कि पीसी अब हॉलीवुड में छाने वाली है। हुआ ये है कि हाल ही मे मार्वल स्टूडियोज के साथ धमाकेदार फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर जॉय रूसो ने इशारों में इशारों में कह दिया है कि वो देसी गर्ल के साथ काम करना चाह रहे हैं। 

दरअसल रिसेंटली जोय रूसो एंवेजर्स द एंडगेम के प्रमोशन के लिए इंडिया में आए हुए है। वो बीते दिनों से मुंबई में है। उन्होंने हाल ही में बातों ही बातों में कह दिया कि, वो प्रियंका के साथ एक फिल्म को लेकर बात कर रहे हैं। जोय रूसो ने कहा कि, प्रियंका अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। वो बेहद ही उम्दा हैं। मैं उनके साथ जरूर काम करना चाहूंगा। इतना ही नहीं मैं इन दिनों एक फिल्म को लेकर उनसे बातचीत भी कर रहा हूं। हालांकि मैं इस फिल्म को लेकर इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता हूं। ऐसे में साफ है कि पीसी जल्द ही इस सुपरहिट डायरेक्टर के साथ काम कर सकती है।

 हालांकि कई लोग ये कह रहे हैं कि ये फिल्म मार्वल स्टूडियोज की ही फिल्म होगी। पिछले साल, मार्वल स्टूडियो के हेड केविन फीगे ने एक बड़ी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि, मार्वल के पहले मुस्लिम सुपरहीरो, मार्वल उर्फ कमला खान पर एक महिला सुपरहीरो पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस अनाउंसमेंट के बाद हर कोई कह रहा है कि फिल्म में प्रियंका ही सुपरहीरो फिल्म में काम करेंगी औऱ वो लीड रोल में नजर आएंगी। 

अगर वाकई में प्रियंका इस फिल्म में काम करती हैं तो ये उनके लिए किसी बड़ी कामयाबी से कम नहीं होगा। बीते दिनों ही प्रियंका हॉलीवुड में फिल्म द इजंट इट रोमांटिक में नजर आईं थी। वहीं बॉलीवुड में प्रियंका जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखने वाली है।

First published on: Apr 02, 2019 12:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.