Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

थाई स्लिट ड्रेस में नजर आईं देसी गर्ल, ‘जोनस बद्रर्स’ के प्रीमियर पर प्रियंका का जलवा !

प्रियंका चोपड़ा बहुत ही स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस मानी जाती हैं, बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी उनके फैशन का जलवा रहता है। जोनस ब्रदर्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर पर भी प्रियंका के लुक और ड्रेस पर से किसी से नजरे नहीं हट रही थीं। इस इवेंट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने एक थाई स्लिट […]

प्रियंका चोपड़ा बहुत ही स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस मानी जाती हैं, बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी उनके फैशन का जलवा रहता है। जोनस ब्रदर्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर पर भी प्रियंका के लुक और ड्रेस पर से किसी से नजरे नहीं हट रही थीं। इस इवेंट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने एक थाई स्लिट ब्लैक गाऊन पहना था। साथ उन्होंने पेंसिल हिल की फुटवेयर पहनी थी। 36 साल की प्रियंका गाऊन में गजब दिख रही थी। प्रियंका चोपड़ा जब से हॉलीवुड गई हैं उनके पहनावे में बहुत बदलाव आया है। प्रियंका वक्त के साथ और हसीन होती जा रही है।   

। जोनस ब्रदर्स के डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर पर प्रियंका का बिंदास लुक सबकी निगाहों में छाया रहा। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं।  

 

जोनस बदर्स के प्रीमियर के दौरान निक और प्रियंका बहुत खुश नजर आ रहे थे।  पिछले दिनों जोनस ब्रदर्स का गाना सकर काफी हिट हुआ था। उस गाने के वीडियो में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं थी। वहीं अब जोनस ब्रदर्स पर डॉक्यूमेंट्री बनी है। 

प्रियंका इन दिनों निक जोनस के साथ मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही हैं। बॉलीवुड में उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है तो वहीं हॉलीवुड में भी उनकी फिलहाल कोई शूटिंग नहीं चल रही है। 

दो दिन पहले प्रियंका और निक की एक तस्वीर वायरल हुई थी। तस्वीर देखकर लोगों को रोमियो और जूलिएट की याद आ गई।  तस्वीर में निक बालकनी में पेपर कप लिए खड़े हुए हैं जबकि प्रियंका बालकनी के नीचे खड़े होकर निक को देख रही हैं। इस तस्वीर को खुद प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ शेयर किया है। प्रियंका ने कैप्शन लिखा- 'रोमियो ओ रोमियो।' 

प्रियंका ने इंटरव्यू में कहा कि, वो किसी दिन भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका ने इंटव्यू में बताया कि, वह चाहती हैं कि उनके पति निक कभी अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ें तो वहीं वो किसी दिन भारत की प्रधानमंत्री बन जाएं। प्रियंका ने अपनी राजनीति करियर की बातों को इस इंटरव्यू में साफ किया। हालांकि प्रियंका ने इस इंटरव्यू में ये भी कहा कि, उनके पति निक जोनस को राजनीति में खास दिलचस्पी है नहीं। लेकिन प्रियंका की बातों से ये जरूर साफ है कि वो शायद आने वाले वक्त में कभी राजनीति में शामिल हो जाएं। प्रियंका के फिल्मी करियर की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए प्रियंका बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। प्रियंका बॉलीवुड फिल्मों में भी कम ही काम कर रही हैं।

First published on: Jun 04, 2019 11:14 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.