TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

अपनी बैचलर पार्टी में प्रियंका ने जमकर लगाए टकीला शॉट्स, वायरल हुआ वीडियो, देखिए

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही मंगेतर और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस से शादी करने जा रही है। बीते दिनों ही दोनों सगाई कर चुके हैं और इनका रोका भी हो चुका है। अब लोगों को इंतजार है तो बस दोनों की शादी का। हाल ही में प्रियंका का न्यूयॉर्क में ब्राइडल […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही मंगेतर और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस से शादी करने जा रही है। बीते दिनों ही दोनों सगाई कर चुके हैं और इनका रोका भी हो चुका है। अब लोगों को इंतजार है तो बस दोनों की शादी का। हाल ही में प्रियंका का न्यूयॉर्क में ब्राइडल शॉवर हुआ है। न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के लिए ब्राइडल शॉवर पार्टी रखी गई। तो वहीं अब पिछले दो दिनों से न्यूयॉर्क में प्रियंका अपनी बैचलर पार्टी कर रही है। दोनों जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी कर रहे हैं। दोनों की शादी के लिए हर कोई एक्साइटेड है। शादी से पहले अब प्रियंका ने बैचलर पार्टी शुरू कर दी है।


 प्रियंका शादी से पहले हर वो लाइफ जीना चाहती है। जिसे वो चाहती है। इसीलिए तो अब उन्होंने बैचलर पार्टी का जश्न शुरू कर दिया है। प्रियंका सोशल मीडिया पर लगातार इसकी तस्वीरें पोस्ट कर रही है। बैचलरेट पार्टी  एम्स्टर्डम में हुई। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अलग-अलग आउटफिट्स में कहर ढा रही थीं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी  बैचलर पार्टी की कई फोटो शेयर की है। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैशटैग बैचलरेटवाइब्स". हाल ही में प्रियंका की बैचलर पार्टी का एक वीडियो आया है।


 इस वीडियो में प्रियंका टकीला शॉट्स लगाए है। दरअसल वीडियो में बैक टू बैक टकीला शॉट्स लगाती दिख रही है। इस वीडियो पर प्रियंका ने लिखा कि, बिग फैन ऑफ टकीला। ऐसे में साफ है कि प्रियंका जी भर के अपनी बैचलर पार्टी को इंजॉय कर रही है। प्रियंका की बैचलर पार्टी में हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर भी मौजूद रही है। बता दें कि सोफी टर्नर प्रियंका की होने जैठानी भी हैं। साथ ही प्रियंका की बैचलर पार्टी में करीबी दोस्त और बहन परिणीति चोपड़ा शामिल हुए। 


दोनों बहनों ने इस मौके पर जमकर डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।खबर है कि एक बार हिंदु रीति रिवाज से शादी करेंगे तो दूसरी बार क्रिश्च‍ियन रीति रिवाज से। खबरों के मुताबिक दोनों एक-दूसरे की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हैं इसलिए दोनों 2 रीति रिवाज से शादी करेंगे।खबरों की मानें तो निक और प्रियंका 2 दिसंबर को जोधपुर में सात फेरे लेंगे। इस भव्य शादी में नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। मेहमानों की बात करें तो इस रॉयल वेडिंग में करीब 1500 से 2000 लोग शामिल होंगे। यह फंक्शन करीब तीन दिन तक चलेगा।


PC- Instagram


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.