TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

हॉलीवुड शोज में प्रियंका की ‘द स्काई इज पिंक’ का प्रमोशन, देश का नाम रोशन कर रही हैं देसी गर्ल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब आखिरकार बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। प्रियंका बी-टाउन में फिल्म द स्काई इज पिंक के जरिए वापसी कर रही हैं। इन दिनों प्रियंका अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक का प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म का प्रमोशन पहले पीसी ने इंडिया में किया। करीब 15 दिनों तक […]


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब आखिरकार बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। प्रियंका बी-टाउन में फिल्म द स्काई इज पिंक के जरिए वापसी कर रही हैं। इन दिनों प्रियंका अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक का प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म का प्रमोशन पहले पीसी ने इंडिया में किया। करीब 15 दिनों तक प्रियंका ने यहां पर फिल्म का प्रमोशन किया और अब वो न्यूयॉर्क में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। न्यूयॉर्क में प्रियंका फिल्म का प्रमोशन जोरों शोरों से कर रही हैं। खास बात ये है कि प्रियंका अपनी फिल्म का प्रमोशन अमेरिकी शोज में भी कर रही हैं, जो कि बहुत बड़ी बात है। दरअसल प्रियंका ऐसी पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो अपनी फिल्ंम का प्रमोशन वहां के शोज में कर रही हैं। ये ऐसी बॉलीवु़ड की पहली फिल्म भी है, जिसका प्रमोशन अमेरिकी शोज में हो रहा है। प्रियंका हाल ही में बैक टू बैक अपनी फिल्म  द स्काई इज पिंक का प्रमोशन करने के लिए अमेरिकी शोज में पहुंचीं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर किए हैं, जहां वो इंटरव्यूज देती नजर आ रही हैं। पहले प्रियंका ने टूडेज शोज में जाकर शिरकत की। इस शो में जाकर प्रियंका ने शो की होस्ट से अपनी फिल्म के बारे में बातचीत की। प्रियंका ने फिल्म द स्काई इज पिंक के बारे में बताया। 

class='embedly-card'>" style="height: 1170px;"> class="embedly-card">



वहीं साथ ही में प्रियंका ने ये भी कहा कि निक जोनस जल्द ही अमेरिकी द वॉयस में जज बने भी नजर आएंगे। प्रियंका ने इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ के बारे में भी बताया। निक के साथ अपनी वेडिंग को लेकर भी प्रियंका ने यहां बातचीत की। इस शो के अलावा प्रियंका एनबीसी के द व्यू शो में भी पहुंची। 

class='embedly-card'>" style="height: 1170px;"> class="embedly-card">


इस शो में भी जाकर प्रियंका ने खूब मस्ती की और अपनी फिल्म के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बताया। प्रियंका ने यहां ये कहा कि वो पति निक के साथ बेहद खुशहाल जिंदगी जी रही है। वो ये भी चाहती हैं कि वो जल्द से जल्द मां भी बन जाएं। प्रियंका धड़ाधड़ हॉलीवुड के पॉपुलर शोज में जाकर अपनी इस बॉलीवु़ड फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं औऱ साथ ही सभी को प्राउड फील करा रही हैं। द स्काई इज पिंक को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया और ये फिल्म 11 अक्टूबर को आ रही है। फिल्म में फरहान अख्तर, रोहित सर्राफ और जायरा वसीम हैं।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.