TrendingEntertainment NewsBollywood NewsCurrent NewsVideo

---Advertisement---

सलमान की ‘भारत’ के बाद इस फिल्म में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, मां के रोल में आएंगी नजर !

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मीडिया में छाई हुई है। प्रियंका को लेकर खूब खबरें आ रही है। दरअसल इन दिनों वो अपने और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस के अफेयर को लेकर सुर्खियों में है। वो हाल ही में निक को इंडिया लेकर आई हैं और उन्होने निक को अपनी मां से भी […]

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मीडिया में छाई हुई है। प्रियंका को लेकर खूब खबरें आ रही है। दरअसल इन दिनों वो अपने और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस के अफेयर को लेकर सुर्खियों में है। वो हाल ही में निक को इंडिया लेकर आई हैं और उन्होने निक को अपनी मां से भी मिलाया है। वहीं दूसरी ओर प्रियंका जल्द ही सलमान खान के साथ भारत की शूटिंग शुरू करने वाली है। 

इस फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू होने की बात कही जा रही है । अब लीजिए इसी के चलते पिगी चोप्स के हाथों में एक औऱ फिल्म लग गई है। खबर है कि प्रियंका जल्द ही सोनाली बोस की फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में देसी गर्ल के साथ फरहान अख्तर होंगे। ये फिल्म आयशा चौधरी की लाइफ पर बेस्ड होगी।

 फिल्म में प्रियंका और फरहान आय़शा के मां-बाप के रोल में होंगे। आयशा का रोल फिल्म में जायरा वसीम प्ले करेंगी। फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू हो सकती है। खैर अब जो भी है देखते हैं कि प्रियंका इस फिल्म से क्या कमाल दिखाती है।



Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.