TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

मुंबई में बॉयफ्रैंड निक के परिवार की खातिर शानदार पार्टी देंगी प्रियंका, अपने रिश्ते का करेंगी ऐलान !

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों का प्यार इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते दिनों ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत को भी छोड़ दिया है। इसकी वजह निक और प्रियंका की शादी […]


देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों का प्यार इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते दिनों ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत को भी छोड़ दिया है। इसकी वजह निक और प्रियंका की शादी को ही बताया गया। बता दें कि निक जोनस के साथ अपनी सगाई की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हुए एक इवेंट पर ये कहकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक में शेयर नहीं करना चाहती हैं। खैर अब दोनों से जुड़ी एक नई खबर आ रही है। 

खबरों के मुताबिक निक जोनस जल्द ही इंडिया आने वाले हैं। लेकिन इस बार वो अकेले नहीं होंगे बल्कि उनके साथ उनका परिवार भी होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 अगस्त को प्रियंका अपने दोस्तों और निक के परिवारवालों के लिए एक ग्रांड पार्टी रख रही है। इस दिन देसी गर्ल अपने और निक के रिलेशन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकती हैं। हालांकि अभी प्रियंका ये पार्टी कहां देंगी इसके बारे में कोई ताजा खबर नहीं है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही दोनों सगाई कर चुके हैं। फिलहाल देखना ये है कि दोनों कब शादी करते हैं।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.