Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

10 साल छोटे बॉयफ्रैंड निक को मम्मी से मिलाने लाईं प्रियंका, मुंबई एयरपोर्ट पर आए नजर

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने और अमेरिकन सिंगर रैपर निक जोनस की डेटिंग को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। पिछले कुछ दिनों इंटरनेट पर प्रियंका के सिंगल से मिंगल हुए रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर बातें हो रही है। दरअसल खबरें हैं कि पिगी चोप्स अमेरिकी सिंगर निक जोनस को डेट […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने और अमेरिकन सिंगर रैपर निक जोनस की डेटिंग को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। पिछले कुछ दिनों इंटरनेट पर प्रियंका के सिंगल से मिंगल हुए रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर बातें हो रही है। दरअसल खबरें हैं कि पिगी चोप्स अमेरिकी सिंगर निक जोनस को डेट कर रही हैं। अब तो हर दूसरे दिन दोनों से जुड़ी कोई ना कोई पिक्चर आ ही जाती है। पिछले दिनों ही निक ने प्रियंका को अपनी फैमिली से मिलवाया था। अब लीजिए आखिरकार प्रियंका  ने निक को अपनी फैमिली से मिलवाने का प्लान बना ही लिया है। 

दरअसल हाल ही में प्रियंका निक को लेकर इंडिया आई है। हाल ही में इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दुनिया की नजरों से छुपते छुपाते पिगी चोप्स निक को लेकर आई है। एक तस्वीर में निक कार में बैठे दिख रहे है।

 रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा मुंबई में अपने नए बंगले में एक पार्टी प्लान करना चाहती हैं। इसी के साथ ही वो निक को अपनी मां मधू चोपड़ा से भी मिलाना चाहती है। इसके साथ ही वो अपने इस नए बंगले में पार्टी दे रही हैं, जिस बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 

प्रियंका यहां अपने बी-टाउन फ्रैंड्स से भी निक को मिलवाएंगी। मतलब साफ है प्रियंका अब अपना रिश्ता ऑफिशियल करने के लिए रेडी है।  हाल ही में पिगी चोप्स को निक जोनस के साथ उनके भाई की शादी में देखा गया है। दरअसल निक प्रियंका को अपनी भाई की शादी में लेकर गए थे। जहां उन्होंने प्रियंका को एक अपनी पूरी फैमिली से मिलाया है। दोनों के अफेयर की चर्चा इन दिनों इंटरनेशनल मीडिया में भी जमकर हो रही है।

First published on: Jun 22, 2018 09:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.