Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

प्रियंका के बॉयफ्रेंड निक सीरियल डेटर हैं, देखिए तस्वीरें किस-किस के साथ रहा अफेयर !

जब से देसी गर्ल प्रियंका की लाइफ में अमेरिकन सिंगर निक जोनस की इंट्री हुई है तब से वो काफी ख़ुश चल रही हैं। प्रियंका तो निक जोनस को अपने साथ इंडिया भी ला चुकी हैं सिर्फ यही नहीं वो निक जोनस को अपनी मम्मी मधु से भी मिलवा चुकी हैं। हाल ही में मुकेश […]

जब से देसी गर्ल प्रियंका की लाइफ में अमेरिकन सिंगर निक जोनस की इंट्री हुई है तब से वो काफी ख़ुश चल रही हैं। प्रियंका तो निक जोनस को अपने साथ इंडिया भी ला चुकी हैं सिर्फ यही नहीं वो निक जोनस को अपनी मम्मी मधु से भी मिलवा चुकी हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी की पार्टी में भी प्रियंका चोपड़ा अपने फिरंग बॉयफ्रेन्ड निक जोनस के साथ पहुंची थीं । 

निक जोनस  की इमेज कैसानोवा की रही है। इंटरनेट पर उनकी कई ऐसी तस्वीरें हैं जिसे देख प्रियंका चौंक जाएंगी। कुछ महीने पहले निक जोनस छुट्टियां  मनाने ऑस्ट्रेलिया गए थे। वहां उनकी Annalisa Azaredo नाम की ऑस्ट्रेलियन ब्यूटी  से मुलाक़ात हुई थी। 

चंद लम्हों की मुलाक़ात में वो उस लड़की से इतने क्लोज़ हो गए थे कि वो उनके साथ पब्लिक प्लेस पर कोज़ी होते हुए कैप्चर हो गए थे। 

 निक जोनस और  Annalisa Azaredo के ये कोज़ी मूमेन्ट्स फरवरी 2018 को कैप्चर हुए थे यानी इस वक़्त मिस्टर निक Annalisa Azaredo के साथ टच में हैं। प्रियंका के बॉयफ्रेन्ड निक जोनस एक नंबर के सीरियल डेटर हैं।  एक ज़माने में मिस्टर जोनस अमेरिकन सिंगर माइली सायरस के साथ भी प्यार में थे। 

 इसके अलावा कभी सेलेना गोमेज के साथ भी निक जोनस के इश्क़ के काफी चर्चे थे। 

 अपने से 14 साल बड़ी अमेरिकन एक्ट्रेस केट हडसन के साथ भी निक का अफेयर  रहा है। 

इसके अलावा कभी GIGI HADID कभी KENDALL JENNER तो कभी LILY COLLINS के साथ भी निक के लिंक-अप को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म रहा है। 

 निक की लाइफ में कभी Delta Goodrem नाम की ये ऑस्ट्रेलियन सिंगर हुआ करती थीं। डेल्टा के साथ निक इतने क्लोज़ थे कि वो पब्लिक प्लेस पर भी उनके साथ कोज़ी होने से नहीं शर्माते थे। 

35 साल प्रियंका जिस 25 साल के निक जोनस के साथ शादी करने के लिए हैं बेक़रार.. उनका नाम दुनिया के टॉप सीरियल डेटर्स में शुमार है  ऐसे में देखना ये है कि देसी गर्ल के साथ कितने दिन विदेशी निक का ये प्यार चलता है  ।

First published on: Jul 05, 2018 06:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.